1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणवीर सिंह के बाद अब कपिल शर्मा के हैं दुल्हा बनने की बारी, जानिए शादी की तारीख

रणवीर सिंह के बाद अब कपिल शर्मा के हैं दुल्हा बनने की बारी, जानिए शादी की तारीख

 Published : Nov 16, 2018 04:53 pm IST,  Updated : Nov 16, 2018 04:53 pm IST

कपिल अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से शादी करने जा रहे हैं। कपिल और गिन्नी एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। दोनों 12 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। kapil sharma wedding date is out

kapil sharma- India TV Hindi
kapil sharma Image Source : INSTAGRAM/KAPIL SHARMA

मुंबई:  बॉलीवुड में इस समय शादी का माहौल बना हुआ है। रणवीर दीपिका के शादी करने के बाद अगला नंबर कॉमेडी के किंग कपिल शर्मा का है। जी हां कपिल शर्मा अगले महीने यानि दिसंबर में शादी करने वाले हैं। कपिल अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से शादी करने जा रहे हैं। कपिल और गिन्नी एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। दोनों 12 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक कपिल की शादी 12 दिसंबर को फगवाड़ा में होगी। फगवाड़ा गिन्नी का होमटाउन है। जिसके बाद 14 दिसंबर को अमृतसर में कपिल रिसेप्शन देंगे। शादी के फंक्शन की शुरूआत 10 दिसंबर से ही हो जाएगी। 10 दिसंबर को कपिल की बहन के घर माता की चौकी होगी। उसके बाद अगले दिन फगवाड़ा में संगीत और मेहंदी की रस्म होगी। अमृतसर में रिसेप्शन के बाद 24 दिसंबर को कपिल मुंबई में भी पार्टी देंगे।

बताया जा रहा है कि कपिल शर्मा का टीवी शो वापसी कर रहा है। यह शो शादी के बाद टेलीकास्ट होगा। दिसंबर महीने की16 तारीख से द कपिल शर्मा शो की शूटिंग शुरू हो जाएगी। इस बार शो को सलमान खान का प्रोडक्शन हाउस प्रोड्यूस कर रहा है।

कपिल शर्मा की हाल ही में आई कुछ फोटोज में वह मोटे दिख रहे हैं जिसकी बाद वह शो के लिए वजन कम करेंगे। शो में कपिल का एक नया लुक देखने को मिल सकता है।

आपको बता दें कि 2 दिसंबर को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों जोधपुर के उम्मेद पैलेस में शादी करेंगे।

Also Read:

एक ऐड शूट के लिए जाह्नवी कपूर बनीं ब्राइडमेड, देखें तस्वीरें

Birthday Special: 7 साल की उम्र में इतने करोड़ के रियासत की मालकिन है ऐश्वर्या-अभिषेक की बेटी आराध्या

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन