नई दिल्ली: कॉमेडियन-एक्टर कपिल शर्मा जल्द 'द कपिल शर्मा शो' लेकर आ रहे हैं। शो में किकू शारदा और सुमोना चक्रवर्ती का आना तो पहले से ही तय था और अब इस लिस्ट में भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक का नाम भी जुड़ गया है। लगता है कपिल और कृष्णा के बीच का मनमुटाव खत्म हो गया है।
Related Stories
indianexpress.com को इस खबर की पुष्टि करते हुए भारती ने बताया- ''लंबे समय बाद हम सब का रियूनियन होगा। यह ऑडियंस के लिए ट्रीट होगा।''
शो से जुड़े एक सूत्र ने पोर्टल से कहा- ''कपिल शर्मा अभी बहुत खुश हैं। डिटॉक्स सेशन के बाद वह स्वस्थ महसूस कर रहे हैं और उनकी शादी भी आने वाली है। वह अपनी जिंदगी के बहुत अच्छे पल गुजार रहे हैं। कहा जाता है कि उनमें और कृष्णा मे मनमुटाव है, लेकिन कृष्णा खुशी-खुशी यह शो करने के लिए राज़ी हो गए। भारती तो कपिल को अपना बड़ा भाई मानती हैं और उन्होंने शो को सुपरहिट बनाने का वादा किया है।''
शो को दिसंबर तक टाल दिया गया है। पहले यह दिवाली के समय लॉन्च होने वाला था। कपिल ने कुछ समय पहले ही ट्वीट कर अपनी वापसी का ऐलान किया था- ''जल्द वापस आ रहा हूं द कपिल शर्मा शो लेकर आपके लिए सिर्फ सोनी टीवी पर।''
चैनल ने भी आधिकारिक बयान जारी कर कहा था- ''हां, कपिल शर्मा सोनी एंटरटेंमेंट टेलिविजन पर अपने सफल कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो के साथ वापसी कर रहे हैं।''
आपको बता दें कि कपिल अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से 12 दिसंबर को अमृतसर में शादी करेंगे।
Also Read:
प्रियंका चोपड़ा के लिए संगीत पर निक जोनस करेंगे परफॉर्म?
नाना पाटेकर को 'हाउसफुल 4' में राणा दग्गुबाती ने किया रिप्लेस
दीपिका पादुकोण के एक्स बॉयफ्रेंड निहार पंड्या से सिंगर नीति मोहन करेंगी शादी, 4 साल से है अफेयर