Monday, February 23, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'द कपिल शर्मा शो' की तारीख आई सामने, 25 नवंबर ऑनएयर होगा शो

'द कपिल शर्मा शो' की तारीख आई सामने, 25 नवंबर ऑनएयर होगा शो

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Oct 29, 2018 06:26 pm IST, Updated : Oct 29, 2018 06:28 pm IST

लंबे समय से कपिल शर्मा लाइमलाइट से दूर हैं और उनका शो बंद था, लेकिन अब वो धमाकेदार वापसी करने के लिए तैयार हैं।

'द कपिल शर्मा शो' - India TV Hindi
'द कपिल शर्मा शो' 

नई दिल्ली: हाल ही में हमने आपको ये खुशखबरी दी है कि कपिल शर्मा दिसंबर में शादी करने जा रहे हैं। कपिल शर्मा अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से 12 दिसंबर को शादी रचाएंगे, अब आपके लिए एक और गुड न्यूज है, कपिल की शादी से पहले ही 'द कपिल शर्मा शो' दोबारा शुरू होने जा रहा है। लंबे समय से कपिल शर्मा लाइमलाइट से दूर हैं और उनका शो बंद था, लेकिन अब वो धमाकेदार वापसी करने के लिए तैयार हैं।

एक ट्वीट में कपिल शर्मा ने कन्फर्म किया था कि वो 'द कपिल शर्मा शो' लेकर दोबारा हाजिर होने वाले हैं, एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कपिल ने यह भी बताया था कि वो बहुत जल्द ही टीवी पर वापसी करकेंगे, अब वो तारीख सामने आ गई है जिस तारीख से कपिल के शो की वापसी होने वाली है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कपिल का शो 25 नवंबर से ऑन एयर होगा। यानी कपिल शर्मा बहुत जल्द आपके सामने एक नए अंदाज में वापसी करने वाले हैं। एक चैनल से जुड़े सूत्र ने यह भी बताया था कि अगर 25 तारीख से कपिल का शो ऑनएयर नहीं हो पाया तो 11 दिसंबर से यानी कपिल की शादी के एक दिन पहले से यह शो टीवी पर दिखने लगेगा। बता दें, इस बार शो में भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक भी नजर आएंगे।

Also Read:

सुनीता कपूर ने करवा चौथ पर श्रीदेवी को किया मिस, देखें तस्वीर

ऋषि कपूर की तबीयत ठीक होने के बाद रणबीर-आलिया की शादी की तारीख आ सकती है सामने: मीडिया रिपोर्ट

Bigg Boss 12: घर से निकलते ही अनूप जलोटा ने जसलीन मथारू को अपनी गर्लफ्रेंड मानने से किया इनकार

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement