1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कपिल शर्मा अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से दिसंबर में करेंगे शादी?

कपिल शर्मा अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से दिसंबर में करेंगे शादी?

 Published : Oct 08, 2018 07:14 pm IST,  Updated : Oct 08, 2018 07:14 pm IST

कॉमेडियन-एक्टर कपिल शर्मा ने हाल ही में अनाउंस किया था कि वह जल्द 'द कपिल शर्मा शो' लेकर वापस आ रहे हैं। अब उनकी जिंदगी में एक और खुशी ने दस्तक दी है। खबरों की मानें तो वह अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से इस साल दिसंबर में शादी करेंगे।

 Kapil Sharma, Ginni Chatrath - India TV Hindi
 Kapil Sharma, Ginni Chatrath Image Source : TWITTER

नई दिल्ली: कॉमेडियन-एक्टर कपिल शर्मा ने हाल ही में अनाउंस किया था कि वह जल्द 'द कपिल शर्मा शो' लेकर वापस आ रहे हैं। अब उनकी जिंदगी में एक और खुशी ने दस्तक दी है। खबरों की मानें तो वह अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से इस साल दिसंबर में शादी करेंगे।

दोनों की शादी कपिल के होमटाउन अमृतसर में पारंपरिक तरीके से होगी। शादी का प्रोग्राम चार दिनों तक चलेगा। शादी के बाद दोनों मुंबई में अपने दोस्तों के लिए ग्रैंड रिसेप्शन देंगे। रिसेप्शन में टीवी और बॉलीवुड के बड़े सितारे शामिल हो सकते हैं।

पिछले साल मार्च में कपिल ने ट्विटर पर गिन्नी संग अपनी तस्वीर शेयर करते हुए सबको बताया था कि वह उनकी गर्लफ्रेंड हैं। आपको बता दें कि कपिल और गिन्नी कॉलेज के दिनों से एक-दूसरे को जानते हैं।

गिन्नी टीवी शो में आ चुकी हैं नजर

कपिल और गिन्नी टीवी रिएलिटी शो हंस बलिए में साथ काम कर चुके हैं। हालांकि दोनों शो जीत नहीं पाए थे। गिन्नी स्टैंड अप कॉमेडी भी करती थीं। कॉलेज फेस्ट के दौरान कपिल उनके लिए शो भी अरैंज करते थे।

शादी के बाद कपिल का प्रोडक्शन हाउस संभालेंगी गिन्नी

गिन्नी अभी जालंधर में रहती हैं। सूत्रों के मुताबिक, शादी के बाद वह कपिल का प्रोडक्शन हाउस K9  संभालेंगी। गिन्नी ने MBA किया है और उन्हें बिजनेस संभालना अच्छी तरह आता है।

कपिल को मम्मी को गन्नी बहुत पसंद हैं

कपिल की मम्मी बहुत समय से चाहती हैं कि कपिल शादी कर लें। वह गिन्नी को बहुत प्यार करती हैं।

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन