1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा के लिए संगीत पर निक जोनस करेंगे परफॉर्म?

प्रियंका चोपड़ा के लिए संगीत पर निक जोनस करेंगे परफॉर्म?

 Published : Nov 01, 2018 06:36 pm IST,  Updated : Nov 01, 2018 06:36 pm IST

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की तारीख नजदीक आ रही है। संगीत पर निक, प्रियंका के लिए परफॉर्म कर सकते हैं।

Priyanka Chopra,  Nick Jonas- India TV Hindi
Priyanka Chopra,  Nick Jonas Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की तारीख नजदीक आ रही है। कुछ दिनों पहले ही न्यूयॉर्क में प्रियंका का ब्राइडल शावर हुआ। एक इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया कि उन्होंने अपनी वेडिंग ड्रेस भी सेलेक्ट कर ली है। उनकी शादी की तैयारियों को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो निक अपनी होने वाली पत्नी प्रियंका के लिए संगीत सेरेमनी में परफॉर्म करेंगे।

पिकंविला ने सूत्र के हवाले से लिखा- ''निक अपने ट्रूप के साथ संगीत में परफॉर्म करेंगे। यह 45 मिनट का परफॉर्मेंस होगा, जिसमें वह प्रियंका के लिए लव सॉन्ग गाएंगे। इवेंट ऑर्गनाइजर्स को इसके बारे में बता दिया गया है।'' आपको बता दें कि उनका संगीत 30 नवंबर को है।

सूत्र ने आगे कहा- ''प्रियंका भी अपने पॉपुलर गानों पर डांस करेंगी। उन्होंने खुद गानों की लिस्ट बनाई है। निक के अलावा बॉलीवुड के कुछ और गायक भी वहां मौजूद होंगे। हालांकि इसकी डिटेल अभी सामने नहीं आई है।''

प्रियंका और निक 2 दिसंबर को जोधपुर के उमैद भवन में शादी करेंगे। हाल ही में एक इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया था कि इस रिश्ते के लिए पहल निक ने किया था। उन्होंने प्रियंका को मैसेज कर के कहा था कि मुझे लगता है कि हमें कनेक्ट होना चाहिए। इसके बाद उनकी बातचीत शुरू हो गई थी।

बीच में ऐसी भी खबरें आई थी कि उनकी शादी अगले साल जनवरी तक टल गई है, लेकिन ये खबरें झूठी साबित हो रही हैं। दोनों दिसंबर में ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। शादी में 200 मेहमानों के बुलाए जाने की भी चर्चा है।

Also Read:

Zero Posters: 'बउआ' शाहरुख खान के साथ दिखा कटरीना-अनुष्का का नया अवतार, कल रिलीज होगा ट्रेलर

Bigg Boss 12: सना खान, सपना चौधरी और ज़ोरावर कालरा घर में लेंगे एंट्री

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन