नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हर तरफ सुर्खियां बटोर रही हैं। एक तरफ तो उनकी और निक जोनस की शादी की तैयारियां चल रही हैं, एक तरफ उनके ब्राइडल शॉवर की तस्वीरें चर्चा में हैं। वहीं दूसरी तरफ उनकी हॉलीवुड फिल्म 'इजन्ट इट रोमांटिक' (Isn't It Romantic) का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है।
Related Stories
प्रियंका चोपड़ा की यह फिल्म रोमांटिक-कॉमेडी है जिसमें वो योगा एंबेसडर के रोल में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में रिबेल विल्सन, लायम हेम्सवर्थ और एडम डिवाइन अहम किरदारों में नजर आएंगे। यह फिल्म अगले साल (2019) में वैलंटाइन्स डे के मौके पर रिलीज़ होगी।
देखिए फिल्म का ट्रेलर
प्रियंका चोपड़ा पहले ही अपने अमरीकी टीवी शो क्वांटिको और फिल्म बेवॉच से इंटरनेशनल लेवल पर प्रसिद्ध हैं। अब उनकी पॉपुलैरिटी में और इजाफा हो गया है। अगले महीने की 2 तारीख को वो निक जोनस संग शादी के बंधन में बंध जाएंगी। जोधपुर के उमैद पैलेस से प्रियंका की शादी है।