1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. SHOCKING: ब्राइडल शॉवर में प्रियंका चोपड़ा ने लाखों नहीं करोड़ों की ज्वैलरी पहनी थी, जानिए कुल कीमत

SHOCKING: ब्राइडल शॉवर में प्रियंका चोपड़ा ने लाखों नहीं करोड़ों की ज्वैलरी पहनी थी, जानिए कुल कीमत

 Published : Oct 31, 2018 03:47 pm IST,  Updated : Oct 31, 2018 03:50 pm IST

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सबसे पहले साल 2017 में मेट गाला इवेंट में साथ दिखे थे, यहीं से दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया।

Priyanka Chopra- India TV Hindi
Priyanka Chopra

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा 2 दिसंबर को जोधपुर के उमेद पैलेस से अपने लविंग ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से करने जा रही हैं। प्रियंका की शादी का जश्न शुरू हो चुका है और हाल ही में टिफनी के न्यूयॉर्क स्टोर के ब्लू बॉक्स कैफे से देसी गर्ल का ब्राइडल शॉवर हुआ। इस सेरेमनी में प्रियंका की कुछ दोस्त और निक जोनस की फैमिली मौजूद थी। इस सेेरेमनी में प्रियंका ने मारकेसा की शानदार ड्रेस पहनी थी जिसे लोगों ने खूब पसंद किया, इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने करीब 1 मिलियन डॉलर (7.35 करोड़ रुपये) का नेकलेस पहना था।

People.com में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, निक जोनस की होने वाली दुल्हनिया प्रिंयका ने मारकेसा की ड्रेस और टिफनी एंड कंपनी की ज्वेलरी पहनी थी जिसकी कीमत 1 मिलियन थी। इसके अलावा निक ने प्रियंका को 2.5 करोड़ की अंगूठी दी थी उसे भी प्रियंका ने पहना था। यानी इस ब्राइडल शॉवर के फंक्शन में प्रियंका ने 9.5 करोड़ की ज्वैलरी पहनी थी।

प्रियंका की अंगूठी की पहली तस्वीर रवीना टंडन के इंस्टाग्राम अकाउंट पर नजर आई, जहां रवीना ने देसी गर्ल के साथ एक सेल्फी क्लिक करके अपलोड की थी। प्रियंका ने एक इंटरव्यू में कहा था कि टिफनी की ज्वैलरी उन्हें हमेशा से पसंद है क्योंकि यह क्लासी और टाइमलेस होती है। प्रियंका ने अपने होने वाले हस्बैंड निक जोनस को भी यह बात बताई थी। निक को यह बात याद रही और उन्होंने अपनी लेडीलव के लिए टिफनी की ज्वैलरी ली।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सबसे पहले साल 2017 में मेट गाला इवेंट में साथ दिखे थे, यहीं से दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। 

निक और प्रियंका की शादी में बॉलीवुड के सभी सितारे आमंत्रित किए गए हैं, दोनों की शादी में 1500-2000 मेहमान शिरकत कर सकते हैं। जिसमें सलमान खान की पूरी फैमिली भी आमंत्रित है।

Also Read:

प्रियंका और निक की शादी में खास मेहमान होंगे सलमान खान, सामने आई गेस्ट लिस्ट

जानिए कब होगी ईशा अंबानी की सगाई

भारत से लीक हुई सलमान खान की तस्वीर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन