1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Zero Posters: 'बउआ' शाहरुख खान के साथ दिखा कटरीना-अनुष्का का नया अवतार, कल रिलीज होगा ट्रेलर

Zero Posters: 'बउआ' शाहरुख खान के साथ दिखा कटरीना-अनुष्का का नया अवतार, कल रिलीज होगा ट्रेलर

 Published : Nov 01, 2018 07:22 am IST,  Updated : Nov 01, 2018 07:49 am IST

आधी रात को शाहरुख खान की फिल्म जीरो के दो नए पोस्टर्स सामने आए हैं।

Zero Posters- India TV Hindi
Zero Posters Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: इंतजार खत्म हो गया है। आधी रात को शाहरुख खान की फिल्म जीरो के दो नए पोस्टर्स सामने आए हैं। इस बार पोस्टर्स में कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा के किरदारों से दर्शकों को रूबरु कराया गया है। शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम, ट्विटर और फेसबुक अकाउंट पर ये दो पोस्टर्स शेयर किए हैं, जिसमें बउआ बने शाहरुख खान फिल्म की लीडिंग लेडीज के साथ नजर आ रहे हैं। अनुष्का जहां differently abled लड़की के किरदार में हैं वहीं कटरीना कैफ बॉलीवुड एक्ट्रेस के रोल में हैं।

अनुष्का के साथ वाला पोस्टर शेयर करते हुए शाहरुख खान ने लिखा- ''इस पूरी दुनिया में मेरी बर्बादी की एक ही तो है....''

इस तस्वीर में अनुष्का शर्मा व्हील चेयर पर बैठी दिख रही हैं और बउआ बने शाहरुख खान भी उसी व्हीलचेयर के हैंडल पर बैठी दिख रहे हैं। इस पोस्टर में अनुष्का का लुक काफी अलग है, वो छोटे बाल में नजर आ रही हैं और काफी कम उम्र की लड़की का रोल प्ले कर रहे हैं। यह तस्वीर दिल्ली के कनॉट प्लेस की लग रही हैं, तस्वीर में जो आइकॉनिक पिलर दिख रहा है ये वहीं का है।

दूसरे पोस्टर में, कैटरीना कैफ को बउआ को किस करने के लिए झुकी हुई हैं। कटरीना ने रेड गाउन पहना है। बउआ एक्ट्रेस की खूबसूरती से हैरान नजर आ रहा है। पोस्टर को साझा करते हुए, एसआरके ने लिखा, "सितारों के ख्वाब देखने वालों, हमने तो चांद को कारीब से देखा है।"

मुश्किल में फंसे आमिर खान, 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' फिल्म को लेकर 3 लोगों पर केस दर्ज

कटरीना, शाहरुख और अनुष्का ने यही पोस्टर्स अपने अकाउंट पर भी शेयर किये हैं। कटरीना लिखती हैं- आसमान से जमीन पर आने की दिक्कत यही है कि जब आओ कोई ना कोई गले पड़ जाता है। देखिए तो जरा अभी तक हां ना कुछ नहीं बोला है इसे और फिर भी कितना खुश लग रहा है।

वहीं अनुष्का शर्मा लिखती हैं- वैसे जोड़ी बुरी नहीं है, क्या कहते हो?

शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अनुष्का और कटरीना के साथ वाला पोस्टर शेयर किया है, इस बार उन्होंने दोनों लीडिंग लेडी को थैंक्स कहा है। अनुष्का को शाहरुख खान ने  दयालु कहा है, वहीं कटरीना को खूबसूरत दिलवाली कहा है। 

बता दें, जीरो का पोस्टर शाहरुख खान के जन्मदिन के एक दिन पहले सामने आया है। ट्रेलर को 2 नवंबर को मुंबई के IMAX थियेटर में रिलीज किया जाएगा। जहां फिल्म की स्टारकास्ट के साथ डायरेक्टर आनंद एल रॉय भी मौजूद होंगे।

शाहरुख खान के 53वें बर्थ डे से पहले दुल्हन की तरह सजाया गया 'मन्नत', खुद देखें तस्वीरें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन