1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान के 53वें बर्थ डे से पहले दुल्हन की तरह सजाया गया 'मन्नत', खुद देखें तस्वीरें

शाहरुख खान के 53वें बर्थ डे से पहले दुल्हन की तरह सजाया गया 'मन्नत', खुद देखें तस्वीरें

 Published : Oct 31, 2018 09:19 pm IST,  Updated : Oct 31, 2018 09:19 pm IST

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' 21 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। वहीं शाहरुख के घर मन्नत को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। देखें तस्वीरें...

Mannat- India TV Hindi
Mannat Image Source : TWITTER

नई दिल्ली: बॉलीवुड बादशा शाहरुख खान 2 दिन बाद यानी कि 2 नवंबर को 53 साल के हो जाएंगे। 53वां बर्थडे वह सेलीब्रेट करने जा रहे हैं। जिसकी तैयारियां शुरु हो गई है। इस बार शाहरुख खान का बर्थडे बहुत ही खास है क्योंकि इस दिन उनकी फिल्म 'जीरो'  का ट्रेलर भी रिलीज हो रहा है। जो कि शाहरुख का अपने फैंस के लिए दीवाली का एक खास तोहफा होगा।

वहीं दूसरी और शाहरुख खान के घर 'मन्नत' को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। इसके अलावा उनके फैंस एक झलक पाने के लिए मन्नत पहुंच रहे है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल का शाहरुख का बर्थडे काफी ग्रैंड होने वाला है। इस बार वे अपने बर्थडे के साथ-साथ आने वाली फिल्म जीरो के ट्रेलर रिलीज को भी सेलिब्रेट करेंगे।

शाहरुख खान के घर मन्नत के सजावट की तस्वीरें सोशल मीडिया में खूब वायरल रही है। उनके घर को फूलों और लाइटों से सजाया जा रहा है। वहीं ट्विटर पर फैंस #3DaysForSRKDay का हैशटैग भी चला रहे हैं।

शाहरुख खान "जीरो" में यूनिक रोल प्ले करते हुए नजर आएंगे। वे एक बौने आदमी का किरदार निभा रहे हैं जो थोड़ा आशिक है और थोड़ा शायर भी है। फिल्म में उनके अपोजिट कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा हैं। फिल्म में VFX का उपयोग किया गया है।

आपको बता दें कि जीरो फिल्म सिनेमा घरों में 21 दिसंबर को रिलीज हो रही है।

नरगिस फाखरी स्टारर हॉरर फिल्म 'अमावस' का फर्स्ट लुक जारी, 14 दिसंबर को हो रही है रिलीज

इटली से दीपिका-रणवीर की शादी होने की खबर सुनकर वहां के पीएम ने कही ये बात!

इटली से दीपिका-रणवीर की शादी होने की खबर सुनकर वहां के पीएम ने कही ये बात!

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन