1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इटली से दीपिका-रणवीर की शादी होने की खबर सुनकर वहां के पीएम ने कही ये बात!

इटली से दीपिका-रणवीर की शादी होने की खबर सुनकर वहां के पीएम ने कही ये बात!

 Published : Oct 31, 2018 08:25 pm IST,  Updated : Oct 31, 2018 08:25 pm IST

14-15 नवंबर को बॉलीवुड के हॉट कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह रॉयल शादी करने वाले हैं। 

दीपिका-रणवीर - India TV Hindi
दीपिका-रणवीर  Image Source : INSTAGARM

नई दिल्ली: 14-15 नवंबर को बॉलीवुड के हॉट कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह रॉयल शादी करने वाले हैं। दोनों की शादी इटली के लेक कोमो में होगी। पिछले साल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने भी इटली से शादी की थी। अब दीपिका और रणवीर भी यहीं पर एक होंगे। दोनों ने Villa del Balbianello में शादी करने का फैसला किया है। इंडिया टुडे ने इटली के प्रधानमंत्री Giuseppe Conte से बात की और उन्हें बताया कि बॉलीवुड एक्टर दीपिका और रणवीर इटली से शादी कर रहे हैं। उनसे जब पूछा गया इस पर उनका क्या कहना है तो पता है उन्होंने क्या कहा?

उन्होंने कहा, "इटली हमेशा से ही डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए शानदार रहा है। ग्रांड टूर के बारे में सोचिए जो 18वीं सदी के दौरान इतना पॉपुलर था। हमारी संस्कृति, सेवाएं और नजारे आनंदित करने वाले हैं। यहां पर फैशन, डिजाइन और लजीज खाने जैसी तमाम चीजें हैं जो दुनियाभर के लोगों को आकर्षित करती हैं।

उन्होंने कहा बॉलीवुड सितारे भी इस बात को मानेंगे कि हमारे यहां के गांव बहुत खूबसूरत हैं और संस्कृति के लिहाज से उत्तम हैं। हमारे शहर में खड़े पर्वत हिमालय जैसे हैं। कॉन्टे ने यह भी कहा कि आप यहां आकर स्वर्ग जैसे नजारों को देखंगे।

खबरों के मुताबिक इटली में शादी करने के बाद बेंगलूरु और मुंबई में रिसेप्शन देंगे। 

Also Read:

प्रियंका और निक की शादी में खास मेहमान होंगे सलमान खान, सामने आई गेस्ट लिस्ट

जानिए कब होगी ईशा अंबानी की सगाई

भारत से लीक हुई सलमान खान की तस्वीर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन