1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नाना पाटेकर को 'हाउसफुल 4' में राणा दग्गुबाती ने किया रिप्लेस

नाना पाटेकर को 'हाउसफुल 4' में राणा दग्गुबाती ने किया रिप्लेस

 Published : Nov 01, 2018 09:03 pm IST,  Updated : Nov 01, 2018 09:03 pm IST

'हाउसफुल 4' में राणा दग्गुबाती ने नाना पाटेकर को रिप्लेस कर दिया है।

Rana Daggubati, Nana Patekar- India TV Hindi
Rana Daggubati, Nana Patekar Image Source : TWITTER

नई दिल्ली: तनुश्री दत्ता ने कुछ समय पहले नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। इसके बाद नाना को 'हाउसफुल 4' छोड़नी पड़ी थी। फिल्म से उनके अलग होने के बाद अनिल कपूर का नाम सामने आ रहा था, लेकिन अब इस रोल के लिए राणा दग्गुबाती का नाम कंफर्म हो गया है।

मुंबई मिरर से बात करते हुए राणा ने कहा- ''हैदराबाद के बाहर काम पाना हमेशा अच्छा लगता है। बहुत कुछ नया सीखने मिलता है। मैं हाउसफुल जैसे जॉनर का कभी हिस्सा नहीं रहा हूं। अलग-अलग जॉनर में काम करना हमेशा अच्छा लगता है। अक्षय कुमार के साथ फिर से काम करना (2015 की बेबी के बाद) और साजिद (नाडियाडवाला) और फरहाद (सामजी) के साथ काम करने की मेरी तमन्ना थी''।

पिछले कुछ हफ्तों से खबरें आ रही थीं कि राणा 'हाउसफुल 4' में नाना को रिप्लेस करेंगे। हालांकि अब राणा ने इस खबर की पुष्टि कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राणा गज़ल सिंगर का रोल अदा करेंगे और इस हफ्ते से वह शूटिंग शुरू कर देंगे। नाना ने जैसलमेर में कुछ हिस्सों की शूटिंग कर दी थी, जो अब राणा मुंबई में करेंगे।

सिर्फ नाना ही नहीं बल्कि यौन शोषण का आरोप लगने के बाद फिल्म के डायरेक्टर साजिद खान ने भी फिल्म छोड़ दी। उनकी जगह फरहाद सामजी ने ली है। फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति सैनन, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े हैं। फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

Also Read:

प्रियंका चोपड़ा के लिए संगीत पर निक जोनस करेंगे परफॉर्म?

दीपिका पादुकोण के एक्स बॉयफ्रेंड निहार पंड्या से सिंगर नीति मोहन करेंगी शादी, 4 साल से है अफेयर

Zero Posters: 'बउआ' शाहरुख खान के साथ दिखा कटरीना-अनुष्का का नया अवतार, कल रिलीज होगा ट्रेलर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन