1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'हाउसफुल 4' में नाना पाटेकर की जगह लेंगे अनिल कपूर?

'हाउसफुल 4' में नाना पाटेकर की जगह लेंगे अनिल कपूर?

 Published : Oct 15, 2018 12:04 pm IST,  Updated : Oct 15, 2018 12:04 pm IST

नाना पाटेकर ने यौन शोषण के आरोप के बाद 'हाउसफुल 4' से खुद को अलग कर लिया है। नाना के जाने के बाद फिल्म के मेकर्स उनके रिप्लेसमेंट की तलाश में जुट गए हैं। ताजा खबरों के मुताबिक, फिल्म में नाना की जगह अनिल कपूर को लिया जा सकता है।

Anil Kapoor, Nana Patekar- India TV Hindi
Anil Kapoor, Nana Patekar

नई दिल्ली: नाना पाटेकर ने यौन शोषण के आरोप के बाद 'हाउसफुल 4' से खुद को अलग कर लिया है। नाना के जाने के बाद फिल्म के मेकर्स उनके रिप्लेसमेंट की तलाश में जुट गए हैं। ताजा खबरों के मुताबिक, फिल्म में नाना की जगह अनिल कपूर को लिया जा सकता है।

अनिल के साथ संजय दत्त का नाम भी सामने आ रहा है, लेकिन संजय दूसरे प्रोजेक्ट्स में बिजी होने के कारण इस फिल्म को मना कर सकते हैं।

आपको बता दें कि नाना ने फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग कर ली थी। अब नए एक्टर के साथ उन सीन्स को फिर से शूट करना होगा।

नाना पर तनुश्री दत्ता ने यौन शोषण का आरोप लगाया है, लेकिन इसके बावजूद वह 'हाउसफुल 4' की शूटिंग कर रहे थे। इसके बाद फिल्म के डायरेक्टर साजिद खान पर भी यौन उत्पीड़न का आरोप लगा। तब अक्षय कुमार ने एक्शन लेते हुए कहा कि वह आरोपियों के साथ काम नहीं करेंगे। यह कह कर उन्होंने फिल्म की शूटिंग कैंसिल कर दी।

अक्षय के बयान के बाद साजिद ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने यह फिल्म छोड़ दी है। साजिद के बाद नाना के बेटे मल्हार का बयान आया और उन्होंने बताया कि नाना पाटेकर ने भी खुद को इस फिल्म से अलग कर लिया है।

Also Read:

Bigg Boss 12: नेहा पेंडसे हुईं बेघर, अनूप जलोटा-श्रीसंत की घर में होगी वापसी

Bigg Boss 12: नेहा पेंडसे से नाराज हुईं उनकी मम्मी, कहा- ये क्या कर दिया

श्रीसंत पर एक्स गर्लफ्रेंड ने लगाए आरोप, कहा- अपनी पत्नी और मुझे एक साथ कर रहे थे डेट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन