1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुनील ग्रोवर को मनाने के लिए अब ये रास्ता अपनाएंगे कपिल शर्मा

सुनील ग्रोवर को मनाने के लिए अब ये रास्ता अपनाएंगे कपिल शर्मा

 Published : Mar 21, 2017 04:08 pm IST,  Updated : Mar 21, 2017 04:12 pm IST

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच इन दिनों खूब विवाद छिड़ा हुआ है। इसे लेकर दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे पर कई वार कर रहे हैं। हालांकि इसमें कपिल जहां एक तरफ प्यार और सहानुभूति का सहारा ले रहे हैं, वहीं सुनील कड़े शब्दों में उनका जवाब दे रहे हैं।

kapil
kapil

पैचअप के लिए उतरीं बॉलीवुड हस्तियां:-

बता दें कि जहां एक तरफ सुनील अपने गुस्से पर अड़े हुए हैं, वहीं कुछ फिल्मी हस्तियां इन दोनों के पैचअप में जुट गई है। कुणाल कोहली ने कहा, "दोस्तों जादू की झप्पी लो और फिर साथ आ जाओ।" रोशन अब्बास का कहना है कि, "कभी इंसान बोलते हैं कभी शराब बोलती है। माफ करना ही एकमात्र विकल्प होता है भाई।"

जानिए क्या था पूरा मामला:-

खबरों के अनुसार जा रहा है कि हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ट्रिप के दौरान फ्लाइट में कपिल ने चंदन प्रभाकर के साथ काफी बुरा बर्ताव किया था। इतना ही नहीं उन्होंने सुनील ग्रोवर को भी काफी बुरा-भला सुनाया। दोनों के बीच मारपीट की भी खबर सुनने को मिली थी। हालांकि कपिल ने बाद में कहा था कि उनके बीच थोड़ी कहासुनी हुई थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन