1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रिलीज के कुछ घंटों बाद ही लीक हुई करण देओल की डेब्यू फिल्म 'पल पल दिल के पास'

रिलीज के कुछ घंटों बाद ही लीक हुई करण देओल की डेब्यू फिल्म 'पल पल दिल के पास'

 Published : Sep 21, 2019 04:41 pm IST,  Updated : Sep 21, 2019 04:41 pm IST

करण देओल और सहम बांबा की डेब्यू फिल्म 'पल पल दिल के पास' तमिल रॉकर्स ने लीक कर दी है।

Pal pal dil ke pass- India TV Hindi
Pal pal dil ke pass Image Source : INSTAGRAM

करण देओल की डेब्यू फिल्म पल पल दिल के पास इसी शुक्रवार को रिलीज हुई है। फिल्म के रिलीज होने के कुछ घंटों बाद ही यह फिल्म तमिल रॉकर्स ने लीक कर दी है। अब लोग इस फिल्म को फ्री में डाउनलोड करके देख सकते हैं। फिल्म पल पल दिल के पास को सनी देओल ने डायरेक्ट किया है और इस फिल्म से करण के साथ सहम बांबा ने भी  डेब्यू किया है।

तमिल रॉकर्स इससे पहले साहो, एवेंजर एंडगेम और भारत जैसी कई फिल्मों को लीक कर चुका है। पहले यह साइट सिर्फ साउथ की फिल्मों को लीक किया करती थी मगर अब इसने हिंदी, इंग्लिश और वेब सीरीज को भी ऑनलाइन लीक करना शुरू कर दिया है।

आपको बता दें दिल्ली हाइकोर्ट ने कुछ समय पहले पाइरेसी करने वाली साइट्स को बैन करने के आदेश दिए थे। इसके बावजूद तमिलरॉकर्स ने फिल्में लीक करना बंद नहीं किया है।

पल पल दिल के पास एक लव स्टोरी है। जिसकी शूटिंग मनाली और दिल्ली में हुई है। फिल्म में करण हिमाचल की खूबसूरत वादियों में कैंप चलाते हैं जहां उन्हें सहम मिलती है और दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो जाती है।

Also Read:

'द स्काई इज पिंक' का गाना ‘Dil Hi Toh Hai’ रिलीज, दिखी प्रियंका और फरहान की प्यारी सी लव स्टोरी

ऋतिक रोशन की बहन सुनैना लौंटी घर, हुआ बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन