1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋतिक रोशन की बहन सुनैना लौंटी घर, हुआ बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप

ऋतिक रोशन की बहन सुनैना लौंटी घर, हुआ बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप

 Published : Sep 21, 2019 04:09 pm IST,  Updated : Sep 21, 2019 04:09 pm IST

बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन घर वापिस आ गई हैं।

Hrithik roshan and sunaina roshan- India TV Hindi
Hrithik roshan and sunaina roshan

ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन बीते कुछ समय से सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई थीं। वह अपने पिता के साथ रहने की बजाय होटल में रह रही थीं। पिता और भाई के खिलाफ भी सुनैना ने बोला था। सुनैना ने कहा था उनका परिवार बॉयफ्रेंड रुहेल अमीन को स्वीकार नहीं कर रहा है क्योंकि वह एक मुस्लिम है। अब सुनैना का बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया है और वह घर वापिस आ गई हैं।

स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक सुनैना रोशन अपने बॉयफ्रेंड से अलग हो गई हैं। अब वह अपने परिवार के साथ ही रह रही हैं। इसके साथ ही वह राकेश रोशन के बर्थ डे सेलिब्रेशन में भी शामिल हुई थीं।

आपको बता दें सुनैना के सपोर्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और उनकी बहन भी आई थीं। रंगोली चंदेल ने ट्वीट करके बताया था कि सुनैना कंगना को फोन करके उनसे मदद मांग रही हैं।

जब ऋतिक रोशन से सुनैना के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था- यह हमारा निजी मामला है। मैं इस बारे में कुछ बोलना नहीं चाहता हूं।

 

Also Read:

'द स्काई इज पिंक' का गाना ‘Dil Hi Toh Hai’ रिलीज, दिखी प्रियंका और फरहान की प्यारी सी लव स्टोरी

Box Office Collection, Day 1: 'प्रस्थानम' से भी पिछड़ी 'द जोया फैक्टर', 'पल पल दिल के पास' ने कमाए इतने

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन