1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करण जौहर ने शुरु की 'ब्रह्मास्त्र' की तैयारी, आलिया-रणबीर करते नजर आए मस्ती

करण जौहर ने शुरु की 'ब्रह्मास्त्र' की तैयारी, आलिया-रणबीर करते नजर आए मस्ती

 Published : Jan 03, 2018 09:07 pm IST,  Updated : Jan 03, 2018 09:07 pm IST

करण जौहर का भी नाम जुड़ चुका है। करण इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने हाल ही में बताया है कि उन्होंने अपनी इस आगामी फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है।

Alia Bhatt- India TV Hindi
Alia Bhatt

मुंबई: नए साल की शुरुआत होते ही फिल्मी हस्तियों ने अपने कुछ नए प्रोजेक्ट्स को लेकर भी खुलासा कर दिया है। अब लिस्ट में फिल्मकार करण जौहर का भी नाम जुड़ चुका है। करण इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने हाल ही में बताया है कि उन्होंने अपनी इस आगामी फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है। उनका मानना है कि फिल्म निश्चित ही जादुई होगी। करण ने मंगलवार रात ट्विटर पर फरवरी से फिल्म की शूटिंग शुरू होने की घोषणा की।

उन्होंने ट्वीट किया, "नए साल का आगाज 'ब्रह्मास्त्र' की तैयारी के साथ शुरू। हमारी फिल्म की यात्रा की उलटी गिनती शुरू होती है! फिल्म की शूटिंग फरवरी, 2018 में शुरू होगी। अयान मुखर्जी इसका निर्देशन करेंगे। अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और रोमांचक कलाकारों की टीम होगी।"

उन्होंने एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें अयान मुखर्जी, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नजर आ रहे हैं। वह समुद्र की पृष्ठभूमि के साथ चट्टान पर बैठे हैं। यह पहली बार है जब अमिताभ, रणबीर और आलिया किसी फिल्म में एक साथ काम करते हुए नजर आने वाले हैं। गौरतलब है कि 'ब्रह्मास्त्र' का पहला भाग स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, 2019 को रिलीज होगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन