1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करण जौहर ने 'मैं शायर तो नहीं' गाने में ऋषि कपूर की जगह लगाया था अपना चेहरा, एक्टर ने किया था ये कमेंट

करण जौहर ने 'मैं शायर तो नहीं' गाने में ऋषि कपूर की जगह लगाया था अपना चेहरा, एक्टर ने किया था ये कमेंट

 Published : Apr 30, 2020 12:49 pm IST,  Updated : Apr 30, 2020 12:55 pm IST

हाल में करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्होंने गाने मैं शायर तो नहीं में ऋषि कपूर की जगह अपना चेहरा लगा दिया है।

करण जौहर- India TV Hindi
करण जौहर

बालीवुड के सदाबहार अभिनेता ऋषि कपूर का गुरुवार को निधन हो गया। महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट के द्वारा निधन की जानकारी दी। अमिताभ ने लिखा कि इस खबर से वह टूट गए हैं। बाद में परिवार के लोगों ने भी अभिनेता के निधन की पुष्टि की। 67 साल के ऋषि कपूर को बुधवार सुबह सेहत में दिक्कत के बाद  मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। इस बात की पुष्टि उनके भाई व अभिनेता रणधीर कपूर ने भी की थी। जिसके बाद बॉलीवुड में शोक की लहर में डूब गया। 

सदाबहार अभिनेता और चॉकलेटी होरी के रूप में राज़ करने वाले ऋषि कपूर के  के करोड़ों फैंस है। जिसमें आम जनता के साथ-साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोग शामिल है। इन्हीं में एक है करण जौहर। हाल में करण जौहर ने अपना एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने ऋषि कपूर की जगह लगा लिया था। यह तस्वीर काफी वायरल हुई थी। आपको बता दें कि ऋषि कपूर का यह गाना  राज कपूर की फिल्म बॉबी के फेमस गाने 'मैं शायद तो नहीं' है।

ऋषि कपूर के निधन से बॉलीवुड गमगीन, अमिताभ से लेकर अक्षय तक सभी ने जताया शोक

करण जौहर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- फेस मैपिंग का जादू। राज कपूर मेरे हमेशा से फेवरेट फिल्ममेकर थे। और ऋषि कपूर मेरे फेवरेट एक्टर हैं। यह मुझे संदीप से गिफ्ट दिया है। मैं उन्हें इस गिफ्ट के लिए शुक्रिया कहना चाहता हूं। मैं आप सभी को बताना चाहता हूं और हंसे।

वीडियो में करण जौहर का चेहरा बहुत अच्छे तरीके से मैच कर रहा है। वह गाने में डिंपल कपाड़िया के चारो तरफ गाते और डांस करते नजर आ रहे हैं। 

करण जौहर के इस वीडियो पर कई सेलिब्रिटीज ने कमेंट किया है। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा ने भी इस वीडियो पर रिएक्ट किया है। जहां ऋषि कपूर से ताली बजाते हुए और हंसते हुए इमोजी शेयर की थी। 

ल्यूकेमिया से पीड़ित थे ऋषि कपूर, जानिए क्या है ये बीमारी

करण जौहर ने दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के निधन में शोक जताते हुए ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि वो मेरा बचपन था...

इसके साथ रही कऱण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम में ऋषि कपूर की एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए अपने बचपन का किस्सा बताया कि उन्हें ऋषि कपूर की फिल्म कितनी पसंद थी और माता-पिता के साथ उनकी फिल्म देखने के लिए कुछ भी आइडिया निकाल लेते थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन