1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'कभी खुशी कभी गम' को पूरे हुए 18 साल, करण जौहर ने शेयर किया वीडियो

'कभी खुशी कभी गम' को पूरे हुए 18 साल, करण जौहर ने शेयर किया वीडियो

 Published : Dec 14, 2019 04:29 pm IST,  Updated : Dec 14, 2019 04:29 pm IST

करण जौहर की फिल्म कभी खुशी कभी गम को 18 साल पूरे हो गए हैं। रितेश देशमुख ने इस फिल्म के साथ अपने पुराने दिन याद किए।

kabhi khushi kabhie gham- India TV Hindi
कभी खुशी कभी गम को पूरे हुए 18 साल

आइकॉनिक फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' को आज 18 साल पूरे हो गए हैं। अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, शाहरुख खान, काजोल, ऋतिक रोशन और करीना कपूर जैसे सभी बड़े सितारे इस फिल्म में एक साथ नजर आए थे।इस फिल्म के साथ कई लोगों की यादें जुड़ी हुई हैं। फिल्म को 18 साल पूरे होने पर करण जौहर ने एक वीडियो शेयर की है वहीं रितेश देशमुख ने इस फिल्म से जुड़ी अपनी एक खास याद ताजा की है।

करण जौहर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- एक ऐसी फिल्म जिससे मेरी कई यादें जुड़ी हुई हैं। एक ऐसी कास्ट, जिसका मैं सदा आभारी हूं। एक क्रू जिसने परिवार की तरह काम किया .... कभी खुशी कभी गम जी रही है और उसके लिए मैं सभी को धन्यवाद कहना चाहता हूं।

करण जौहर की वीडियो शेयर करते हुए रितेश देशमुख ने लिखा- पहली डेट पर मैं जेनेलिया को कभी खुशी कभी गम दिखाने ले गया था। सूरज हुआ मदधम हमारा रिलेशनशिप गाना था।

आपको बता दें कभी खुशी कभी गम को करण जौहर ने डायरेक्ट और उनके पिता यश जौहर ने प्रोड्यूस किया था। यह बॉलीवुड की बेस्ट फैमिली ड्रामा फिल्म मानी जाती है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन