1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Watch: करण जौहर की बेटी रूही ने फिर उड़ाया मजाक, इस बार कहा 'हाथी'

Watch: करण जौहर की बेटी रूही ने फिर उड़ाया मजाक, इस बार कहा 'हाथी'

 Published : Apr 25, 2020 01:41 pm IST,  Updated : Apr 25, 2020 02:01 pm IST

करण जौहर लॉकडाउन में अपने परिवार संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। वो सोशल मीडिया पर बच्चों की फनी वीडियो पोस्ट करते हैं।

Karan johar and daughter roohi video- India TV Hindi
करण जौहर की बेटी ने फिर उड़ाया उनका मजाक Image Source : INSTAGRAM

लॉकडाउन के दौरान बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता निर्देशक करण जौहर 'लॉकडाउन विद जौहर' सीरीज चला रहे हैं, जिसमें वो अपने बच्चों के फनी वीडियो शेयर करते हैं। उन्होंने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उनकी बेटी रूही कह रही है कि अगर उनके पिता कोई जानवर होते तो हाथी होते। ये सुनकर करण दंग रह जाते हैं। 

करण जौहर ने वीडियो पोस्ट करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा है, 'अनुमान लगाइये कि इन्हें मैं किस जानवर की याद दिलाता हूं।' इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

इससे पहले भी करण ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें सफेद बालों के कारण रूही उन्हें बुड्ढा कह रही थीं।

बता दें कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश में 3 मई तक लॉकडाउन लागू किया गया है, जिसके चलते सभी लोग घरों में रहने को मजबूर हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन