1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के लिए करण जौहर ने किया ये गाना डेडिकेट

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के लिए करण जौहर ने किया ये गाना डेडिकेट

 Published : Dec 26, 2018 07:26 am IST,  Updated : Dec 26, 2018 07:26 am IST

करण जौहर ने नेहा धूपिया के शो में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के लिए एक गाना डेडिकेट किया है।

Ranbir, Alia and karan- India TV Hindi
Ranbir, Alia and karan Image Source : INSTAGRAM

आलिया भट्ट(Alia bhatt) और रणबीर कपूर(Ranbir kapoor) इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं यह फिर फिल्म के लिए हो या उनके रिलेशनशिप को लेकर हो। दोनों ही आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खिंयां में आ जाते हैं। आलिया और रणबीर ने अपने रिश्ते को लेकर पुष्टि नहीं कि है। हाल ही में करण जौहर(Karan johar) ने रणबीर और आलिया के लिए एक गाना भी डेडिकेट किया है। 

हाल ही में करण जौहर नेहा धूपिया के रेडियो शो में गए थे। जहां नेहा ने करण से कहा- अगर आलिया और रणबीर के लिए एक गाना डेडिकेट करने हो तो आप कौन सा गाना डेडिकेट करेंगे। करण ने रणबीर और आलिया के लिए 'ऐ दिल है मुश्किल' का टाइटल ट्रैक डेडिकेट करने को कहा। शो में करण जौहर से नेहा धूपिया ने और भी कई सवाल किए।

फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में रणबीर कपूर मेन रोल में नजर आए थे। रणबीर कपूर अपने रिश्ते के बारे में कबी भी खुलकर बात नहीं करते हैं। हालांकि आलिया रणबीर को लेकर अपनी फीलिंग्स को स्वीकार कर चुकी हैं। 

आपको बता दें कि आलिया के पिता महेश भट्ट को भी रणबीर कपूर उन्होने इस रिश्ते के लिए भी हामी भर दी है। सिर्फ महेश भट्ट ही नहीं बल्कि रणबीर कपूर के माता-पिता को भी आलिया पसंद है। 

आलिया और रणबीर दोनों इस समय अपनी आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग कर रहे हैं। ब्रह्मास्त्र अगले साल 20 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में आलिया और रणबीर के साथ अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी नजर आएंगी। फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

Birthday special: 'पाकीजा' फिल्म के संगीत को खास बनाने वाले संगीतकार नौशाद के बारे में जाने कुछ खास बातें

Koffee with karan 6: कार्तिक आर्यन और कृति सेनन करने वाले हैं करण जौहर के चैट शो में डेब्यू

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन