मुंबई: निर्माता करण जौहर ने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की शूटिंग सोमवार से शुरू कर दी है लेकिन उन्होंने इस दौरान कहा कि2012 में आई 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर उनके लिए हमेशा खास होगी।
Related Stories
करण ने रविवार को ट्वीट करते हुए कहा, "पुराने धर्मा प्रोडक्शंस कार्यालय का चक्कर लगाया। इस स्थान पर आकर बीते वक्त की याद आ गई जब मैंने तीन शानदार छात्रों को देखा था। नए लोग सेट पर आ गए हैं। लेकिन स्टूडेंट ऑफ द ईयर हमेशा मेरे लिए खास रहेगी।"
करण 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के कलाकारों आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की तस्वीर भी साझा की। 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' का निर्देशन पुनीश मल्होत्रा कर रहे हैं। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ नजर आएंगे।