1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करण जौहर ने शेयर की सालों पुरानी फोटो, शाहरुख खान-गौरी और अक्षय कुमार संग यूं दिखी बॉन्डिंग

करण जौहर ने शेयर की सालों पुरानी फोटो, शाहरुख खान-गौरी और अक्षय कुमार संग यूं दिखी बॉन्डिंग

 Published : Jun 07, 2020 07:20 am IST,  Updated : Jun 07, 2020 07:20 am IST

करण जौहर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और उन्होंने शाहरुख खान, गौरी खान, अक्षय कुमार और उदय चोपड़ा संग मेजर थ्रोबैक फोटोज शेयर की हैं।

करण जौहर ने शेयर की मेजर थ्रोबैक फोटोज- India TV Hindi
करण जौहर ने शेयर की मेजर थ्रोबैक फोटोज Image Source : INSTAGRAM: @KARANJOHAR

बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो अक्सर 'लॉकडाउन विद जौहर' सीरीज के नाम से अपने जुड़वा बच्चों रूही और यश के फनी वीडियो शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने शाहरुख खान, गौरी खान, अक्षय कुमार, उदय चोपड़ा और अपने पैरेंट्स यश जौहर और हीरू जौहर के साथ पुरान फोटोज शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर थ्रोबैक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'मेजर थ्रोबैक'। 

इसमें एक फोटो में करण अपने पिता यश जौहर और मां हीरू जौहर के साथ-साथ शाहरुख खान और गौरी खान के साथ पोज दे रहे हैं। 

दूसरी तस्वीर में करण जौहर और अक्षय कुमार हंसते दिखाई दे रहे हैं। 

तीसरी फोटो में करण जौहर के सिर पर उदय चोपड़ा मसाज करते दिखाई दे रहे हैं। करण के हावभाव देखकर ऐसा लग रहा है कि उन्हें काफी सुकून मिल रहा है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो करण जौहर तख्त का डायरेक्शन करेंगे, जिसमें रणवीर सिंह, करीना कपूर, अनिल कपूर, जाह्नवी कपूर, विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर नज़र आएंगे। ये पीरियड ड्रामा मूवी मुगल काल की होगी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन