1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. IIFA 2017: करण जौहर करेंगे न्यूयॉर्क में अवार्ड शो की मेजबानी

IIFA 2017: करण जौहर करेंगे न्यूयॉर्क में अवार्ड शो की मेजबानी

 Published : Jun 02, 2017 03:13 pm IST,  Updated : Jun 02, 2017 05:18 pm IST

करण जौहर को हम कई अवार्ड शोज में मेजबानी करते हुए देख चुके हैं। वह हमेशा ही दर्शकों को अपने मजाकियां अंदाज से लुभाते हुए नजर आए हैं। अब एक फिर से उन्हें होस्ट के रूप में देखा जाएगा। दरअसल न्यूयॉर्क में 13 से 15 जुलाई तक आयोजित होने वाले 18वें

karan- India TV Hindi
karan

मुंबई: बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक करण जौहर को हम कई अवार्ड शोज में मेजबानी करते हुए देख चुके हैं। वह हमेशा ही दर्शकों को अपने मजाकियां अंदाज से लुभाते हुए नजर आए हैं। अब एक फिर से उन्हें होस्ट के रूप में देखा जाएगा।  दरअसल न्यूयॉर्क में 13 से 15 जुलाई तक आयोजित होने वाले 18वें अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आईफा) पुरस्कार समारोह की मेजबानी करेंगे।

सितारों से सजे इस पुरस्कार समारोह में सलमान खान, आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ, शाहिद कपूर, सुशांत सिंह राजपूत, कृति सेनन के साथ ही कई अन्य कलाकार भी अपनी दमदार प्रस्तुति से अपना जलवा बिखेरेंगे। इस समारोह के बारे में सलमान ने कहा, आईफा का हिस्सा बनना हमेशा बहुत अच्छा लगता है और मेरा ध्यान अब 2017 आईफा पुरस्कार समारोह पर है। OMG! आधी रात को सैफ की बेटी के घर से बाहर आते दिखे ये अभिनेता

कैटरीना ने कहा, “मैं वास्तव में बहुत उत्साहित हूं और इस साल के आईफा पुरस्कार में प्रदर्शन करने की प्रतीक्षा कर रही हूं।“ संगीत जगत में ए आर रहमान के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 14 जुलाई को आईफा रॉक्स 2017 का आयोजन किया जाएगा। विज्ञाप्ति के अनुसार, इस शो में ए आर रहमान, दिलजीत दोसांझ, बेनी दयाल, जावेद अली, नीति मोहन, जोनिता गांधी और हरिचरण शेशाद्री अपनी प्रस्तुति देंगे। इस संगीत समारोह की मेजबानी रितेश देशमुख करेंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन