1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब लघु फिल्म लेकर आ रहे हैं करण जौहर

अब लघु फिल्म लेकर आ रहे हैं करण जौहर

 Published : Dec 19, 2017 01:13 pm IST,  Updated : Dec 19, 2017 01:13 pm IST

करण जौहर इन दिनों अपनी अगली फिल्मों के प्रोजेक्ट्स में व्यस्त चल रहे हैं। जहां एक और वह फिर से इंडस्ट्री में ब्लॉकबस्टर फिल्में देने की तैयारियों में हैं, वहीं अब खबर आई है कि इसके अलावा वह अपनी एक शॉर्ट फिल्म भी पेश करने जा रहे हैं।

karan johar- India TV Hindi
karan johar

मुंबई: बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशक करण जौहर इन दिनों अपनी अगली फिल्मों के प्रोजेक्ट्स में व्यस्त चल रहे हैं। जहां एक और वह फिर से इंडस्ट्री में ब्लॉकबस्टर फिल्में देने की तैयारियों में हैं, वहीं अब खबर आई है कि इसके अलावा वह अपनी एक शॉर्ट फिल्म भी पेश करने जा रहे हैं। हाल ही में आई खबरों के मुताबिक करण ने लघु फिल्मों की श्रृंखला 'लव एंड लस्ट' की शूटिंग पूरी कर ली। इस श्रृंखला में अभिनेता विक्की कौशल, नेहा धूपिया और कियारा आडवाणी अहम किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। करण ने इस फिल्म की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की है।

करण ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, "और 'लव एंड लस्ट' की शूटिंग पूरी हुई। रोनी स्क्रूवाला, आशा दुआ द्वारा निर्मित लघु फिल्मों की श्रृंखला और अनुराग कश्यप, दिबाकर बनर्जी, जोया अख्तर और मेरी चार लघु फिल्में। मेरी फिल्म में विक्की कौशल, नेहा धूपिया और कियारा आडवाणी हैं।"

फिल्मकार जोया अख्तर द्वारा निर्देशित लघु फिल्म में अभिनेत्री भूमि पेडनेकर भी नजर आने वाली हैं। दिबाकर बनर्जी की फिल्म में मनीषा कोईराला हैं। गौरतलब है कि करण इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'ड्राइव' और 'राजी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा वह वर्ष 2012 में आई फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के सीक्वल पर भी काम शुरू करने जा रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन