1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करीना और सैफ अपने लाडले तैमूर का बर्थडे मनाने के लिए साउथ अफ्रीका रवाना, देखें क्यूट तस्वीरें

करीना और सैफ अपने लाडले तैमूर का बर्थडे मनाने के लिए साउथ अफ्रीका रवाना, देखें क्यूट तस्वीरें

 Published : Dec 16, 2018 07:48 am IST,  Updated : Dec 16, 2018 08:56 am IST

सैफ-करीना के लाडले तैमूर अली खान की प्री बर्थडे पार्टी तो हो चुकी है अब 20 दिसंबर को यानि जिस दिन तैमूर का बर्थडे है उस दिन को खास बनाने के लिए करीना और सैफ बेटे तैमूर के साथ साउथ अफ्रीका के लिए रवाना हो चुके हैं।

kareena kapoor and saif ali khan- India TV Hindi
kareena kapoor and saif ali khan

नई दिल्ली: सैफ-करीना के लाडले तैमूर अली खान की प्री बर्थडे पार्टी तो हो चुकी है अब 20 दिसंबर को यानि जिस दिन तैमूर का बर्थडे है उस दिन को खास बनाने के लिए करीना और सैफ बेटे तैमूर के साथ साउथ अफ्रीका के लिए रवाना हो चुके हैं। आपको बता दें कि तैमूर 20 दिसंबर को 2 साल के हो जाएंगे। शनिवार की देर रात मुंबई एयरपोर्ट पर सैफ, करीना और तैमूर को स्पॉट किया गया। लेकिन इनसब के बीच सबसे खास बात थी तैमूर का सैफ के कंधे पर बैठना। तैमूर अपने पिता के कंधे पर बैठ कर स्माइल करते हुए नजर आए।

तैमूर काफी खुश नजर आ रहें थे। अगर इस खास तस्वीर की बात करे तो तैमूर ने ब्लू और रेड कलर का स्वेटर पहना था वहीं करीना हमेशा की तरह ग्लैमरस नजर आ रहीं थी। उन्होंने ब्लैक कलर का टी-शर्ट और जींस पहना था वहीं उसके साथ डेनिम का जैकेट पहना था। साथ ही सैफ भी स्काई ब्लू कलर के नाइट ड्रेस में नजर आएं।

अगर दोनों स्टार की काम की बात करें तो करीना अक्षय के साथ फिल्म गुड न्यूज की शूटिंग जल्द ही शुरु करने वाली हैं। इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे राज मेहता, वहीं इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवानी भी नजर आएंगे। वहीं सैफ अली खान सेक्रेड गेम्स सीजन 2 की शूटिंग में खासा व्यस्त है।नेटफ्लिक्स सीरीज सेक्रेड गेम्स सीजन 1 में सैफ ने पुलिस इंस्पेक्टर सरताज का रोल निभाया था जो लोगों को काफी पसंद आया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन