1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इनाया नौमी खेमू ने बनाया 'पटौदी-खेमू' खानदान का फैमिली ट्री, करीना कपूर ने भांजी के लिए कही ये बात

इनाया नौमी खेमू ने बनाया 'पटौदी-खेमू' खानदान का फैमिली ट्री, करीना कपूर ने भांजी के लिए कही ये बात

 Published : Jun 04, 2020 06:55 am IST,  Updated : Jun 04, 2020 06:55 am IST

सोहा ने साल 2015 में कुणाल खेमू से शादी की थी। इसके दो साल बाद 2017 में इनाया का जन्म हुआ था। 

करीना कपूर खान ने शेयर की इनाया की फोटो- India TV Hindi
करीना कपूर खान ने शेयर की इनाया की फोटो Image Source : INSTAGRAM: @KAREENAKAPOORKHAN

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान और अभिनेता कुणाल खेमू की बेटी इनाया नौमी खेमू ने 'पटौदी-खेमू' खानदान का एक खूबसूरत फैमिली ट्री बनाया है। करीना कपूर ने इनाया की फैमिली ट्री संग फोटो शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर खास बात लिखी है।

करीना कपूर ने लिखा, 'मेरी खूबसूरत भांजी.. #FamilyForever।' इस फोटो में इनाया के हाथों में एक पोस्टर है, जिसमें परिवार के सदस्यों की फोटो लगाई गई है। इसमें सबसे नीचे खुद इनाया की तस्वीर है। इसके बाद इस फैमिली ट्री की शाखाओं से सारा अली खान, तैमूर अली खान और इब्राहिम अली खान जुड़े हुए हैं। दूसरी शाखा में करीना कपूर और सैफ अली खान हैं। सोहा और कुणाल की फोटो के साथ ऊपर कुणाल के परिवार की तस्वीर है। वहीं, सबसे ऊपर शर्मिला टैगौर और मंसूर अली खान पटौदी की फोटो है। 

बता दें कि सोहा ने साल 2015 में कुणाल खेमू से शादी की थी। इसके दो साल बाद 2017 में इनाया का जन्म हुआ था। सोहा और कुणाल अक्सर अपनी बेटी के साथ फोटोज शेयर करते रहते हैं।

करीना कपूर इन दिनों लॉकडाउन में पति सैफ और बेटे तैमूर के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना और आमिर खान लाल सिंह चड्ढा में साथ दिखाई देंगे। इसके अलावा वो करण जौहर की मूवी तख्त में नज़र आएंगी। इसमें रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, जाह्नवी कपूर, अनिल कपूर, विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर भी अहम भूमिक निभाएंगे। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन