1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रेग्नेंट करीना कपूर ने तैमूर के साथ इस तरह सेलिब्रेट किया हैलोवीन तो भूत बनकर दिलजीत दोसांझ ने किया गिद्दा

प्रेग्नेंट करीना कपूर ने तैमूर के साथ इस तरह सेलिब्रेट किया हैलोवीन तो भूत बनकर दिलजीत दोसांझ ने किया गिद्दा

 Published : Nov 02, 2020 03:49 pm IST,  Updated : Nov 02, 2020 03:56 pm IST

अभिनेत्री करीना कपूर खान और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के हैलोवीन सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं।

Taimur, Kareena and Diljit Dosanjh - India TV Hindi
Taimur, Kareena and Diljit Dosanjh  Image Source : INSTAGRAM/KAREENA KAPOOR AND DILJIT

हैलोवीन का क्रेज आम हो या खास हर एक में देखा लगा। इस दिन लोग तरह तरह की ड्रेसेज पहनते हैं सेलिब्रेट करते हैं। सोशल मीडिया पर हेलोवीन पार्टी की तस्वीरें कई सितारों ने पोस्ट की जिसमें अभिनेत्री करीना कपूर खान और अभिनेता दिलजीत दोसांझ का भी नाम शामिल है। करीना ने जहां अपने बेटे तैमूर के लिए एक खूबसूरत हैलोवीन पार्टी को रखा तो वहीं दिलजीत ने इस दिन भूत बनकर लोगों को खूब डराया जिसका वीडियो लोग बार-बार प्ले करके देख रहे हैं। सबसे पहले आपको दूसरी बार मां बनने जा रहीं करीना कपूर खान की हैलोवीन पार्टी की कुछ तस्वीरें दिखाते हैं। 

शूटिंग के बाद निक जोनस से मिलीं प्रियंका चोपड़ा, पालतू डॉग्स के साथ शेयर की ये फोटोज

करीना ने हैलोवीन पार्टी की तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में करीना अपनी कुछ दोस्तों के साथ लूज ड्रेस पहने नजर आ रही हैं तो वहीं उनका बेटा तैमूर हैलोवीन पार्टी को एन्जॉय करता हुआ नजर आ रहा है। 

Kareena Kapoor Halloween celebration
Image Source : INSTAGRAM/KAREENA KAPOOR KHANKareena Kapoor Halloween celebration

पार्टी की तस्वीरों में तैमूर भी अपने नन्हें दोस्तों के साथ हैलोवीन ड्रेस पहने हुआ था और बिल्कुल अलग रहा था। एक झलक में हो सकता है कि आप उसे पहचान भी ना पाएं। तैमूर ने हैलोवीन डे पर स्केलनट कॉस्टयूम और ऑरेंज कलर्ड फेस लगाया हुआ था जो उनकी इस हैलोवीन पार्टी की थीम को लेकर एकदम परफेक्ट था। 

Kareena Kapoor Halloween celebration
Image Source : INSTAGRAM/KAREENA KAPOOR KHANKareena Kapoor Halloween celebration

तैमूर की इस पार्टी के अलावा करीना ने अपनी कुछ दोस्तों के साथ तस्वीरें भी शेयर की हैं। दोस्तों के साथ तस्वीर शेयर करते हुए करीना ने लिखा- 'और ये रहीं बच्चों की मां।' 

करीना के अलावा दिलजीत दोसांझ का भूत बनतर गिद्दा करने वाला वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। ये वीडियो इतना मजेदार है कि इसे एक बार देखने पर आप हंसते हंसते लोट पोट हो जाएंगे। 

ऐश्वर्या राय बच्चन ने आराध्या के साथ शेयर की फोटो, बर्थडे विशेज के लिए फैंस का यूं जताया आभार

इस वीडियो को खुद दिलजीत ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। वीडियो के कैप्शन में दिलजीत ने लिखा- 'हैप्पी हैलोवीन प्यारों।' वीडियो में दिलजीत व्हाइट रंग का फेस मास्क लगाए हुए हैं और काले रंग के कपड़े पहनकर जमकर गिद्दा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दिलजीत के साथ उनके कुछ दोस्त भी नजर आ रहे हैं जो डांस करते हुए उन्हें देखकर हंस भी रहे हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन