1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वर्क फ्रॉम होम करने के लिए यूं तैयार हुईं करीना कपूर, फैंस को पसंद आया लुक

वर्क फ्रॉम होम करने के लिए यूं तैयार हुईं करीना कपूर, फैंस को पसंद आया लुक

 Published : Apr 07, 2020 04:19 pm IST,  Updated : Apr 07, 2020 05:27 pm IST

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित किया गया है।

karrna kapoor khan- India TV Hindi
करीना कपूर खान का लुक लोगों को खूब पसंद आ रहा है Image Source : INSTAGRAM

करीना कपूर खान भी अन्य देशवासियों की तरह अपने परिवार के साथ घर पर रहने को मजबूर हैं। हालांकि, लॉकडाउन के दौरान भी उन्होंने खुद पर ध्यान देना नहीं छोड़ा है। एक्ट्रेस ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनका लुक लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

करीना कपूर ने फोटो के कैप्शन में लिखा है, 'वो कहते हैं.. वर्क फ्रॉम होम।' लुक की बात करें तो करीना ने लॉन्ग बूट्स के साथ रफ डेनिम और क्रीम कलर की शर्ट को कैरी किया है। लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान उनकी हैट ने खींचा है, जो बिल्कुल अलग और खास है। 

खुले बालों और न्यूड मेकअप में करीना बेहद स्टाइलिश लग रही हैं। इस फोटो को 3.5 लाख से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर 'तख्त' और 'लाल सिंह चड्ढा' जैसी फिल्मों में नज़र आएंगी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन