1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सैफ अली खान और शाहिद कपूर के साथ लिफ्ट में फंसने पर ऐसा होगा करीना कपूर का रिएक्शन

सैफ अली खान और शाहिद कपूर के साथ लिफ्ट में फंसने पर ऐसा होगा करीना कपूर का रिएक्शन

 Published : Apr 15, 2020 06:48 am IST,  Updated : Apr 15, 2020 06:53 am IST

करीना कपूर और शाहिद कपूर का ब्रेकअप इम्तियाज अली की फिल्म जब वी मेट के दौरान हो गया था।

saif ali khan, kareena kapoor and shahid kapoor- India TV Hindi
सैफ अली खान करीना कपूर और शाहिद कपूर Image Source : INSTAGRAM

करीना कपूर और सैफ अली खान 2012 में शादी के बंधन में बंध गए थे। टशन की शूटिंग के दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ा था। इससे पहले करीना शाहिद कपूर के साथ रिलेशनशिप में थी और जब वी मेट की शूटिंग के दौरान 2007 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। 2016 में जब करीना करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में गई थी तब करण ने उनसे सवाल पूछा था कि तुम्हाररा रिएक्शन क्या होगा अगर तुम सैफ और शाहिद के साथ एक लिफ्ट में फंस जाओ।

करीना का रिएक्शन इस पर काफी चौंकाने वाला था। उन्होंने कहा-शाहिद और सैफ के साथ एक लिफ्ट में फंसना काफी शानदार होगा। वह दोनों साथ में एक शानदार फिल्म 'रंगून' कर रहे हैं। मैं उस फिल्म में हीरोइन नहीं बन सकती थी क्या?

आपको बता दे शाहिद कपूर और सैफ अली खान पहला बार विशाल भारद्वाज की फिल्म 'रंगून' में साथ आए थे। फिल्म में कंगना रनौत भी अहम भूमिका निभाती नजर आई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई थी।

करीना कपूर 'उड़ता पंजाब' में शाहिद कपूर के साथ नजर आ चुकी हैं लेकिन दोनों के साथ में एक भी सीन नहीं था। शाहिद के अपोजित आलिय भट्ट और करीना दिलजीत डोसांझ के अपोजित कास्ट हुई थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन