1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करीना कपूर खान अपनी गर्ल गैंग के साथ एन्जॉय करती दिखीं, मलाइका और अमृता के साथ शेयर की ये तस्वीर

करीना कपूर खान अपनी गर्ल गैंग के साथ एन्जॉय करती दिखीं, मलाइका और अमृता के साथ शेयर की ये तस्वीर

 Published : Jan 09, 2021 12:58 pm IST,  Updated : Jan 09, 2021 12:58 pm IST

करीना कपूर खान इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही हैं। वो जल्द ही मां बनने वाली हैं। इस बीच उन्होंने अपनी दोस्तों के साथ मुलाकात की।

kareena kapoor Reunited with girl gang- India TV Hindi
अपनी गर्ल गैंग से मिलीं करीना कपूर खान  Image Source : INSTAGRAM: KAREENAKAPOORKHAN

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपनी गर्ल गैंग के साथ पार्टी की। उन्होंने सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा के अलावा अन्य दोस्तों के साथ फोटो पोस्ट की है, जो फैंस द्वारा कारपी पसंद की जा रही है। इस रीयूनियन के दौरान करीना ने अपनी बहन करिश्मा को भी मिस किया, जिसका जिक्र उन्होंने अपनी पोस्ट में किया है। 

करीना कपूर ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'रीयूनाइटेड। मिसिंग लोलो।' आपको बता दें कि करिश्मा का घर का नाम लोलो है। 

नए मेहमान का इंतजार कर रही हैं करीना कपूर खान, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए ये फोटो पोस्ट कर बयां किया दिल का हाल

इससे पहले करीना ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए ब्लैक ड्रेस में अपनी बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी। उनका ये अंदाज फैंस को खूब पसंद आया था इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो को शेयर करते हुए करीना ने भी अपने इंतजार को बयां कर दिया है। उन्होंने लिखा है कि वो अपने होने वाले बच्चे के जन्म का वेट कर रही हैं। करीना ने कैप्शन में लिखा है- 'मैं इंतजार कर रही हूं।' इस पर मलाइका अरोड़ा ने भी कमेंट किया है- 'मैं भी इंतजार कर रही हूं।' करीना ने ब्लैक कलर की वेस्टर्न ड्रेस पहनी हुई है और इसके साथ ब्लैक कलर की हील्स को कैरी किया है। वो सोफे पर आराम से बैठी हुई हैं और कैमरे के दूसरी तरफ देख रही हैं।

गौरतलब है कि करीना इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही हैं। वो दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मां बनने वाली हैं। सैफ और करीना ने साल 2012 में शादी की थी और साल 2016 में करीना ने अपने पहले बच्चे तैमूर को जन्म दिया था। करीना अभी दूसरी दफा मां बनने वाली हैं और वह सोशल मीडिया पर अपने प्रेग्नेंसी के दिनों की तस्वीरें अकसर साझा करती रहती है।

नोरा फतेही ने कहा वो करना चाहती हैं तैमूर से शादी, जानिए मॉम करीना का रिएक्शन

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर खान 'लाल सिंह चड्ढा' फिल्म में नज़र आएंगी। इसमें आमिर खान मुख्य भूमिका में हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन