1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करीना कपूर और सैफ अली खान ने कपूर फैमिली के साथ मनाया रणधीर कपूर का बर्थ डे, करिश्मा ने शेयर की तस्वीर

करीना कपूर और सैफ अली खान ने कपूर फैमिली के साथ मनाया रणधीर कपूर का बर्थ डे, करिश्मा ने शेयर की तस्वीर

 Published : Feb 16, 2020 11:27 am IST,  Updated : Feb 16, 2020 11:27 am IST

करीना कपूर और सैफ अली खान ने परिवार के साथ मिलकर पिता रणधीर कपूर का जन्मदिन मनाया है।

randhir kapoor birthday celebration- India TV Hindi
रणधीर कपूर के जन्मदिन का सेलिब्रेशन

करिश्मा और करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर ने शनिवार को अपना 73वां जन्मदिन मनाया है। रणधीर कपूर के जन्मदिन पर परिवार के सभी लोग इकट्ठे होकर सेलिब्रेशन किया। इस सेलिब्रेशन में करिश्मा कपूर नहीं थी। उन्होंने इस सेलिब्रेशन की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।

फोटो में करीना, सैफ अली खान, उनकी मां बबीता, कजिन कुणाल कपूर बुआ रीमा जैन और राजीव कपूर के साथ कई फैमिली मेंबर थे। फोटो शेयर करते हुए करिश्मा ने लिखा- इस सेलिब्रेशन को मिस कर रही हूं। हैप्पी बर्थ डे पापा। लव यू ऑल।

karisma kapoor instagram story
करिश्मा कपूर की इंस्टाग्राम स्टोरी

करिश्मा ने पिता रणधीर कपूर के साथ एक और फोटो पोस्ट की थी। फोटो में रणधीर कपूर ब्लू ब्लेजर के साथ कैप लगाए हुए हैं। करिश्मा ने लिखा- हैप्पी बर्थ डे मेरे हैंडसम पापा। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं।

कपूर खानदार अक्सर सेलिब्रेशन करता रहता है। हाल ही में रीमा जैन के बेटे अरमान की शादी पर पूरा कपूर खानदान इकट्ठा हुआ था। जहां सभी से खूब सारी मस्ती की थी।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन