Monday, February 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करीना कपूर के बेटे जेह ने इनाया संग मनाया पहला रक्षाबंधन, सोहा ने शेयर की क्यूट सी तस्वीर

करीना कपूर के बेटे जेह ने इनाया संग मनाया पहला रक्षाबंधन, सोहा ने शेयर की क्यूट सी तस्वीर

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Aug 24, 2021 01:46 pm IST, Updated : Aug 24, 2021 08:18 pm IST

करीना कपूर- सैफ अली खान के छोटे बेटे जेह ने इस साल अपना पहला रक्षाबंधन मनाया। सोहा अली खान ने इनाया और जेह की खूबसूरत तस्वीर शेयर की।

करीना कपूर के बेटे जेह ने इनाया संग मनाया पहला रक्षाबंधन, सोहा ने शेयर की क्यूट सी तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/SAKPATAUDI करीना कपूर के बेटे जेह ने इनाया संग मनाया पहला रक्षाबंधन, सोहा ने शेयर की क्यूट सी तस्वीर

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर के छोटे बेट जेह इन दिनों सोशल मीडिया में छाए हुए हैं। हाल में ही करीना के साथ एयरपोर्ट से निकलते हुए उनकी कई तस्वीरें वायरल हुई थी। जिसमें जेह काफी क्यूट नजर आ रहे थे। वहीं दूसरी ओर जेह ने इस साल पहला रक्षाबंधन मनाया। इस खास मौके पर सोहा अली खान ने एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की। जिसमें जेह इनाया के साथ नजर आ रहे हैं। 

सोहा अली खान ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। जिसमें करीना कपूर के बेटे जेह को उनकी प्यारी सी बहन इनाया किस करती हुई नजर आ रही हैं। 

अहान शेट्टी और तारा सुतारिया की फिल्म 'तड़प' की रिलीज का ऐलान, जानिए कब रुपहले पर्दे पर देगी दस्तक

जेह इस तस्वीर में इनाया को बड़ी ही मासूमियत से देखते हुए नजर आ रहे हैं।

वहीं सोहा अली खान ने रक्षाबंधन के खास मौके पर एक और तस्वीर शेयर की थी। जिसमें इनाया तैमूर को राखी बांधती हुई नजर आ रही हैं। 

प्रियंका चोपड़ा ने मनाया दिवंगत पिता का जन्मदिन, फैंस के बीच शेयर की केक की तस्वीर

हाल में ही करीना कपूर, सैफ अली खान अपने दोनों बच्चों तैमूर और जेह के साथ मालदीव में छुट्टियां मनाकर वापस लौटे हैं।

करीना कपूर के पहले बेटे तैमूर अली खान को इस कदर मीडिया अटेंशन मिला कि एक वक्त एक्ट्रेस के लिए तैमूर को  मीडिया से दूर रखना काफी मुश्किल हो गया था। इसी कारण जेह को सोशल मीडिया से काफी समय तक छिपाकर रखा। जेह के जन्म के करीब 6 माह बीत जाने के बाद ही उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। 

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement