1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करिश्मा कपूर ने शेयर किया 'दिल तो पागल है' का थ्रोबैक वीडियो, फैंस को बैकग्राउंड में दिखे शाहिद कपूर !

करिश्मा कपूर ने शेयर किया 'दिल तो पागल है' का थ्रोबैक वीडियो, फैंस को बैकग्राउंड में दिखे शाहिद कपूर !

 Published : May 29, 2020 09:56 pm IST,  Updated : May 29, 2020 09:56 pm IST

करिश्मा कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। इस मूवी में शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित ने भी अहम भूमिका निभाई थी।

करिश्मा कपूर ने शेयर किया वीडियो- India TV Hindi
करिश्मा कपूर ने शेयर किया वीडियो Image Source : INSTAGRAM: @THEREALKARISMAKAPOOR

कोरोना वायरस के कारण देश में लॉकडाउन लागू किया गया है। ऐसे में बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियां सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने उनकी सुपरहिट फिल्म 'दिल तो पागल है' का एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो 'ले गई ले गई' गाने पर थिरकती दिखाई दे रही हैं, लेकिन फैंस का ध्यान बैकग्राउंड में डांस कर रहे शाहिद कपूर ने खींच लिया।

दिल तो पागल है फिल्म 1997 में रिलीज हुई थी। इसमें करिश्मा कपूर के अलावा शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित ने अहम भूमिका निभाई थी। इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। अक्षय कुमार ने भी गेस्ट अपीयरेंस दिया था। 

करिश्मा कपूर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'शेक इट अप #flashbackfriday #guessinggameon।' इस वीडियो को सोनम कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी, अमृता अरोड़ा और संजय कपूर सहित तमाम सेलेब्स ने पसंद किया है। 

वहीं, फैंस इस गाने के बैकग्राउंड में शाहिद कपूर को देख एक्साइटेड हो गए। शाहिद करीब 20 अन्य बैकग्राउंड डांसर्स के साथ डांस कर रहे हैं। वो ब्लैक आउटफिट में दिखाई दे रहे हैं। एक ने लिखा, 'हम बैकग्राउंड में शाहिद कपूर को देख सकते हैं।'

बता दें कि शाहिद कपूर एक्टिंग से पहले डांस में सक्रिय थे। उन्होंने सुभाष घई की मूवी ताल में भी ऐश्वर्या राय के साथ बैकग्राउंड में डांस किया था। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन