1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिर साथ काम करते नजर आएंगे कार्ति और राकुल प्रीत

फिर साथ काम करते नजर आएंगे कार्ति और राकुल प्रीत

 Published : Oct 06, 2017 03:43 pm IST,  Updated : Oct 06, 2017 03:43 pm IST

आगामी तमिल एक्शन फिल्म 'थीरम अधिगारम ओन्द्रु' के रीमेक में साथ काम कर चुके अभिनेत्री राकुल प्रीत सिंह और उनके सह-कलाकार कार्ति एक और तमिल फिल्म में साथ आने के लिए तैयार हैं। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है।

rakul karti- India TV Hindi
rakul karti

चेन्नई: आगामी तमिल एक्शन फिल्म 'थीरम अधिगारम ओन्द्रु' के रीमेक में साथ काम कर चुके अभिनेत्री राकुल प्रीत सिंह और उनके सह-कलाकार कार्ति एक और तमिल फिल्म में साथ आने के लिए तैयार हैं। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। 

फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, "वे एक रोमांटिक फिल्म के लिए दोबारा साथ आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन नवोदित निर्देशक रजत करेंगे और अगले साल इसकी शूटिंग शुरू होगी।" महेश बाबू की तेलुगू-तमिल फिल्म 'स्पाइडर' में नजर आई राकुल को 'थीरम अधिगारम ओन्द्रु' से जबरदस्त वापसी की उम्मीद है। 

राकुल ने आईएएनएस को बताया कि वह अधिगारम' को तमिल फिल्म उद्योग में वापसी के तौर पर नहीं देखती। वह व्यस्त रही हैं और पिछले कुछ सालों से तेलुगू फिल्म उद्योग पर उन्होंने ज्यादा ध्यान दिया है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन