1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म 'लुका-छुपी' का बनेगा सीक्वल, इस बार होगी खास थीम

कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म 'लुका-छुपी' का बनेगा सीक्वल, इस बार होगी खास थीम

 Published : Sep 28, 2019 08:57 pm IST,  Updated : Sep 28, 2019 08:57 pm IST

कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म 'लुका-छुपी' का सीक्वल बनने जा रहा है। इस बार फिल्म की थीम कुछ खास होने वाली है।

Luka Chuppi- India TV Hindi
Luka Chuppi

कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म लुका-छुपी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। फिल्म ने अच्छी कमाई की थी। लिव इन रिलेशनशिप पर आधारित इस फिल्म का अब सीक्वल बनने जा रहा है। फिल्म के मेकर्स सीक्वल बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। इस बार फिल्म की थीम तलाक पर होने वाली है। 

बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में प्रोड्यूसर दिनेश विजन ने लुका-छुपी के सीक्वल की बात कंफर्म की। दिनेश ने कहा- अभी फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी जा रही है। इस बार फिल्म डाइवोर्स सह परिवार की थीम होगी। जिसमें परिवार के साथ रहते हुए तलाक के दौरान किन परेशानियों को सामना करना पड़ता है। उसके बारे में दिखाया जाएगा।

दिनेश ने बताया- फिल्म का आइडिया यह है कि कपल डिवॉर्स ले लेता है लेकिन परिवार को इस बारे में नहीं बताता है। इसी के इर्द-गिर्द कहानी बनाई जाएगी। फिल्म को दिखने में अभी 1 साल का समय लगेगा। उसी के बाद आगे का काम होगा।

फिल्म के सीक्वल में पुरानी कास्ट के साथ कुछ नए चेहरे नजर आएंगे। लुका-छुपी में कार्तिक आर्यन और कृति सेनन के साथ अपारशक्ति खुराना, पंकज त्रिपाठी, विनय पाठक, अतुल श्रीवास्वत जैसे कई सितारे नजर आए थे। फिल्म को लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पति पत्नी और वो की शूटिंग कर रहे हैं। इसके बाद वह 'भूल भूलैया 2', 'दोस्ताना 2' में नजर आने वाले हैं। वहीं कृति सेनन की फिल्म 'हाउसफुल 4' दीवाली पर रिलीज हो रही है।

Also Read:

Bigg Boss के घर में सलमान खान ने माधुरी दीक्षित के साथ लगाए ठुमके, देखें वीडियो

चंकी पांडे ने अक्षय कुमार के साथ 33 साल की दोस्ती पर शेयर किया पोस्ट, अक्षय बोले- ओवरएक्टिंग के 50 रुपये काट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन