1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कोकिलाबेन का वीडियो वायरल होने के बाद कार्तिक आर्यन से हाथ जोड़कर पूछा- 'रसोड़े में कौन था'

कोकिलाबेन का वीडियो वायरल होने के बाद कार्तिक आर्यन से हाथ जोड़कर पूछा- 'रसोड़े में कौन था'

 Published : Aug 26, 2020 04:18 pm IST,  Updated : Aug 26, 2020 04:27 pm IST

कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर हाथ जोड़कर फोटो शेयर करके पूछा है 'रसोड़े में कौन था'

kartik aaryan- India TV Hindi
कार्तिक आर्यन Image Source : INSTAGRAM/KARTIKAARYAN

सोशल मीडिया पर बीते कुछ दिनों से रसोड़े में कौन था? वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कोकिलाबेन अपनी बहू गोपी से पूछती हैं रसोड़े में कौन था? इस वीडियो के वायरल हो जाने के बाद कार्तिक आर्यन भी अब सबसे पूछ रहे हैं रसोड़े में कौन था। कार्तिक आर्यन ने हाथ जोड़कर एक फोटो शेयर की है। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'प्लीज बता दो रसोड़े में कौन था'

कार्तिक आर्यन के फोटो शेयर करने के बाद उनके फैन्स कमेंट करके उन्हें बता रहे हैं की रसोड़े में कौन था। रसोड़े में राशी थी। कार्तिक के साथ पति पत्नी और वो में काम कर चुकी भूमि पेडनेकर ने भी कमेंट किया। उन्होंने लिखा- 'शूट करते हुए रसोड़े में सिर्फ मैं थी।'

वहीं ऋचा चड्ढा को रसोड़े शब्द का मतलब नहीं पता है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस शब्द का मतलब पूछा। उन्होंने ट्वीट किया- बीते सप्ताह बिनोद और इस सप्ताह रसोड़े। कौन हा रसोड़े?  क्या प्लीज कोई मुझे बता सकता है।

एक यूजर से ऋचा को बताया किचन को गुजराती में रसोड़ा कहते हैं। 'रसोड़े में कौन था'  सीरियल साथ निभाना साथिया के किरदार कोकिलाबेन मोदी का फनी डायलॉग है। किसी ने इस सीक्वेंस पर गाना लगाकर वीडियो बना दी है। जो वायरल हो रही है।

ये भी पढ़ें:

तमन्ना भाटिया के माता-पिता हुए कोरोना वायरस से संक्रमित, एक्ट्रेस की रिपोर्ट आई नेगेटिव

रिया चक्रवर्ती ने कभी ड्रग्स नहीं ली, वो किसी भी टेस्ट के लिए तैयार: वकील

'कुमकुम भाग्य' की एक्ट्रेस को अपने पिता से ही जान को खतरा, सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन