1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तमन्ना भाटिया के माता-पिता हुए कोरोना वायरस से संक्रमित, एक्ट्रेस की रिपोर्ट आई नेगेटिव

तमन्ना भाटिया के माता-पिता हुए कोरोना वायरस से संक्रमित, एक्ट्रेस की रिपोर्ट आई नेगेटिव

 Published : Aug 26, 2020 03:35 pm IST,  Updated : Aug 26, 2020 03:38 pm IST

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के माता-पिता कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके जानकारी दी है।

tamannaah bhatia- India TV Hindi
तमन्ना भाटिया Image Source : INSTAGRAM/TAMANNAAHSPEAKS

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के माता-पिता कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। तमन्ना और उनके स्टाफ की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके इस बात की जानकारी दी है। 

तमन्ना ने लिखा- मेरे माता-पिता को वीकेंड से ही कोरोना वायरस के हल्के लक्षण नजर आ रहे थे। एहतियाती तौर पर घर पर मौजूद सभी लोगों का टेस्च कराया गया। रिपोर्ट अभी आई है, और दुर्भाग्य से मेरे माता-पिता की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आवश्यक अधिकारियों को उनकी स्थिति के बारे में अपडेट किया गया है और हम एहतियाती दिशानिर्देशों का पालन कर रहे हैं। परिवार के बाकी सदस्यों, मेरी और स्टाफ की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। भगवान की कृपा से वह दोनों ठीक हो रहे हैं। आप सभी की प्रार्थनाएं और आशीर्वाद उन्हें जल्दी ठीक करने में मदद करेंगी।

अमिताभ बच्चन और उनका परिवार भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुका है। अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक लगभग एक महीने तक अस्पताल में भर्ती थे। ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या भी इस वायरस की चपेट में आए थे। बच्चन परिवार कोरोना वायरस से जंग जीत चुका है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो तमन्ना भाटिया जल्द ही नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ 'बोले चूड़ियां' में नजर आएंगी। इस फिल्म को नवाजुद्दीन के भाई शमस नवाब सिद्दीकी डायरेक्ट कर रहे हैं। वह तेलुगू फिल्म सीटीमार में भी नजर आएंगी।

ये भी पढ़ें:

सुशांत को आखिरी बार देखने शवगृह गई थीं रिया चक्रवर्ती, अब मुंबई पुलिस और BMC को नोटिस

दिशा पाटनी ने शुरू की 'राधे' की तैयारी, नये प्रोजेक्ट का भी जल्द करेंगी ऐलान जल्द

'कुमकुम भाग्य' की एक्ट्रेस को अपने पिता से ही जान को खतरा, सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन