1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत को आखिरी बार देखने शवगृह गई थीं रिया चक्रवर्ती, अब मुंबई पुलिस और BMC को नोटिस

सुशांत को आखिरी बार देखने शवगृह गई थीं रिया चक्रवर्ती, अब मुंबई पुलिस और BMC को नोटिस

 Written By: IANS
 Published : Aug 26, 2020 02:49 pm IST,  Updated : Aug 26, 2020 02:49 pm IST

एसएचआरसी ने पुलिस और सिविल अथॉरिटीज से सोमवार तक मामले में अपना विस्तृत जबाव पेश करने का भी आदेश दिया है।

Riya Chakraborty morgue visit - India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत लेटेस्ट न्यूज Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के शवगृह में जाने को लेकर महाराष्ट्र राज्य मानवाधिकार आयोग (एसएचआरसी) ने मुंबई पुलिस और बृहन्मुंबई नगर निगम को फटकार लगाई है। बुधवार को एक अधिकारी ने बताया कि आयोग ने इसे लेकर दोनों से स्पष्टीकरण भी मांगा है। इतना ही नहीं, एसएचआरसी ने पुलिस और सिविल अथॉरिटीज से सोमवार तक मामले में अपना विस्तृत जबाव पेश करने का भी आदेश दिया है।

आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष एम.ए.सईद ने आईएएनएस को इस मामले की पुष्टि की।

ड्रग्स को लेकर रिया चक्रवर्ती का चैट सामने आने के बाद सुशांत की बहन का आया ये रिएक्शन

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आयोग के शीर्ष अधिकारियों ने रिया चक्रवर्ती की 14 जून को विले पार्ले में कूपर अस्पताल के शवगृह में जाने के वीडियो और न्यूज रिपोर्ट देखी थीं। बाद में आयोग ने कानून शाखा को इस बारे में जांच करने का निर्देश दिया, क्योंकि मृतक के केवल परिवार के सदस्यों को ही शवगृह में जाने की अनुमति दी जा सकती है।

इसके बाद आयोग ने अस्पताल के डीन से पूछा कि किन परिस्थितियों के चलते उन्होंने रिया को शवगृह में जाने और दिवंगत अभिनेता के शव को देखने की अनुमति दी।

सुशांत सिंह राजपूत केस: कूपर अस्पताल पहुंची CBI की टीम, डॉक्टरों से हो रही है पूछताछ

चूंकि सोशल मीडिया और टेलीविजन पर वीडियो वायरल होने के बाद आयोग को इस बारे में कई शिकायतें मिली थीं। लिहाजा, आयोग ने इस पर कार्रवाई शुरू की है। जबकि मृतक के परिवार के अलावा किसी को शवगृह में जाने की अनुमति नहीं है, ऐसे में इस मामले से जुड़े लोगों को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

इस मामले में टिप्पणी लेने के लिए मुंबई पुलिस और बीएमसी अधिकारियों से आईएएनएस ने कई बार संपर्क किया, लेकिन अधिकारियों ने इनकार कर दिया।

 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन