1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन : कार्तिक आर्यन ने किया गिटार बजाने का नाटक, फिर लिखा ये मजेदार कैप्शन

लॉकडाउन : कार्तिक आर्यन ने किया गिटार बजाने का नाटक, फिर लिखा ये मजेदार कैप्शन

 Published : May 09, 2020 08:01 pm IST,  Updated : May 09, 2020 08:01 pm IST

कार्तिक जाह्नवी कपूर के साथ 'दोस्ताना 2' और कियारा आडवाणी के साथ भूल भुलैया 2 में भी दिखाई देंगे। 

KArtik Aaryan- India TV Hindi
कार्तिक आर्यन ने किया गिटार बजाने का नाटक Image Source : INSTAGRAM

कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन लागू किया गया है। सभी घरों में रहने के लिए मजबूर हैं। इन दिनों बॉलीवुड हस्तियां सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी हुई हैं। एक्टर कार्तिक आर्यन ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसका कैप्शन और भी ज्यादा दिलचस्प है। इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और ये तेजी से वायरल हो रहा है।

कार्तिक आर्यन वीडियो में गिटार बजा रहे हैं, लेकिन उसकी धुन अलग बज रही है। दरअसल, वो सिर्फ गिटार बजाने का नाटक कर रहे हैं, क्योंकि अंत में मोबाइल में फोन आने पर उनकी पोल खुल जाती है। 

अब इस वीडियो पर कार्तिक आर्यन ने मजेदार कैप्शन लिखा है, 'अब हेटर्स कहेंगे कि मैं इसे सच में नहीं बजा रहा था।' इस पर लोगों ने खूब कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'सुपर'। उनके लुक की भी काफी तारीफ हो रही है।

लॉकडाउन के दिनों में कार्तिक आर्यन 'कोकी पूछेगा' सीरीज चला रहे हैं। यूट्यूब पर कार्तिक का टॉक शो 'कोकी पूछेगा' निश्चित रूप से सबसे सफल प्रयासों में से एक है। शो पर वह कोविड-19 की इस आपदा में डॉक्टर्स और स्वास्थ्य विभाग के तमाम कर्मियों जैसे प्रथम उत्तरदाताओं के साथ ही साथ इस महामारी से ठीक हो चुके लोगों से भी बातें करते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन की इसी साल 14 फरवरी को लव आज कल 2 रिलीज हुई थी, जिसमें सारा अली खान ने भी अहम भूमिका निभाई थी। अब वो जाह्नवी कपूर के साथ 'दोस्ताना 2' और कियारा आडवाणी के साथ भूल भुलैया 2 में भी दिखाई देंगे। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन