1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इम्तियाज अली के साथ 'आज कल' में काम करके खुश हैं कार्तिक आर्यन, कहा- मैं अब बदल गया हूं

इम्तियाज अली के साथ 'आज कल' में काम करके खुश हैं कार्तिक आर्यन, कहा- मैं अब बदल गया हूं

 Published : Dec 04, 2019 07:46 am IST,  Updated : Dec 04, 2019 07:47 am IST

कार्तिक आर्यन इम्तियाज अली के साथ फिल्म 'आज कल' में काम कर चुके हैं। इम्तियाज के साथ काम करके कार्तिक बेहद खुश हैं।

kartik aaryan- India TV Hindi
कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पति पत्नी और वो के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म में कार्तिक के साथ भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। इसके बाद कार्तिक आर्यन इम्तियाज अली की फिल्म 'आज कल' में सारा अली खान के साथ नजर आने वाले हैं। कार्तिक ने एक इंटरव्यू में इम्तियाज अली के साथ काम करने का अनुभव बताया।

कार्तिक ने कहा- मैं इम्तियाज अली की अगली फिल्म के लिए बहुत एक्साइटिड हूं क्योंकि मैं उनसे प्यार करता हूं। उन्होंने मेरे सोचने की प्रक्रिया में बहुत बदलाव किया है। मुझे लगता है मैं एक काफी बदल चुका हूं। फिल्म की शूटिंग के बाद से अब तक मैं काफी बदल गया  हूं।

कार्तिक के बताया, इम्तियाज अली के साथ काम करना किसी सपने से कम नहीं था। मैं हमेशा से उनका फैन रहा हूं। मेरी एक्टिंग और पर्सनल माइंडसेट दोनों में बदलाव आया है। मैं शुरू से उनका फैन रहा हूं,मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि मैंने उनके साथ फिल्म की है।

इम्तियाज अली के साथ आखिरी सीन करते हुए मैं रोया भी था। आखिरी सीन काफी इमोशनल था। मैं उस समय पहल इमोशनल था क्योंकि यह जर्नी बहुत अच्छी रही।

आपको बता दें सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की फिल्म आज कल फरवरी 2020 में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन