1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कार्तिक आर्यन ने फैन्स से की गुजारिश- थोड़ी तारीफ करो प्लीज

कार्तिक आर्यन ने फैन्स से की गुजारिश- थोड़ी तारीफ करो प्लीज

 Published : May 28, 2020 09:23 pm IST,  Updated : May 28, 2020 09:23 pm IST

कार्तिक को आखिरी बार सारा अली खान के साथ इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आज कल' में देखा गया था। जो वैलेंटाइन्स डे के मौके पर रिलीज हुई थी।

कार्तिक आर्यन- India TV Hindi
कार्तिक आर्यन की फैन्स से गुजारिश Image Source : INSTAGRAM/KARTIK AARYAN

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर फैंस से हमेशा जुड़े रहते हैं। वह नियमित रूप से इंस्टाग्राम पर अपने पोस्ट के जरिए फैन्स का मनोरंजन करते हैं। अभिनेता इस समय प्रसंशा करवाने के मूड में हैं। कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपने सफेद रंग की शर्ट में, बालों को बिखेरे हुए दिख रहे हैं।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, "थोड़ी तारीफ करो प्लीज, बहुत मन कर रहा है। "

कार्तिक हाल ही में इंस्टा लाइव पर आए थे और लोगों से पूछा था कि क्या उन्हें शेव करना चाहिए या नहीं? कार्तिक ने बताया कि उनकी मां उन्हें खाना नहीं दे रही हैं, क्योंकि वो शेव नहीं कर रहे हैं। बाद में कार्तिक ने शेव कर लिया था।

कार्तिक आर्यन लोगों को एजुकेट करने के लिए अपने यूट्यूब चैनल पर कोकी पूछेगा नाम की सीरीज भी चलाते हैं, जिसमें वो कोरोना वॉरियर्स के इंटरव्यू लेते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो, कार्तिक को आखिरी बार सारा अली खान के साथ इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आज कल' में देखा गया था। वर्तमान में उनके पास दो फिल्में हैं 'दोस्ताना 2' और 'भूल भुलैया 2'।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन