1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'भूल भूलैया 2' के लिए कार्तिक आर्यन ने चलाया ई-रिक्शा, अक्षय कुमार ने चलाया था ऑटो

'भूल भूलैया 2' के लिए कार्तिक आर्यन ने चलाया ई-रिक्शा, अक्षय कुमार ने चलाया था ऑटो

 Published : Feb 29, 2020 12:12 pm IST,  Updated : Feb 29, 2020 12:23 pm IST

कार्तिक आर्यन जल्द ही फिल्म भूल भूलैया 2 में नजर आने वाले हैं। यह 2007 में आई अक्षय कुमार की फिल्म भूल भूलैया का सीक्वल है।

kartik aaryan- India TV Hindi
कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म भूल भूलैया 2 की जयपुर में शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में कार्तिक के साथ कियारा आडवाणी और तब्बू नजर आने वाली हैं। जयपुर में शूटिंग की कई वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर आए हैं। ऐसे में कार्तिक आर्यन का ई-रिक्शा चलाते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे वीडियो में कार्तिक आर्यन अपनी टीम के साथ ई-रिक्शा चलाते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही एक वीडियो है जिसमें वह डायरेक्टर अनीज बज्मी के साथ किसी महल की छत पर बैठे हैं और लोग उन्हें देखने के लिए नीचे इकट्ठा हो गए हैं।

हाल ही में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें दोनों रोमांस करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा भी कार्तिक की कई फोटोज वायरल हुई हैं।

आपको बता दें 'भूल भूलैया 2' अक्षय कुमार की फिल्म 'भूल भूलैया' का सीक्वल है। इस फिल्म में अक्षय के साथ विद्या बालन और शाइनी आहूजा अहम भूमिका निभाते नजर आए थे। भूल भूलैया 2 31 जुलाई 2020 को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन