1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कार्तिक आर्यन ने सारा अली खान को हाथ से खिलाया खाना, लिखा-काफी दुबली हो गई हो

कार्तिक आर्यन ने सारा अली खान को हाथ से खिलाया खाना, लिखा-काफी दुबली हो गई हो

 Published : Feb 11, 2020 12:54 pm IST,  Updated : Feb 11, 2020 12:54 pm IST

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान जल्द ही फिल्म 'लव आज कल' में नजर आने वाले हैं। दोनों इस समय फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं।

kartik aaryan and sara ali khan- India TV Hindi
कार्तिक आर्यन और सारा अली खान

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म लव आज कल के प्रमोशन में बिजी हैं। यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। दोनों एक-दूसरे का काफी ख्याल रखते हैं अब सभी को सारा-कार्तिक की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री देखने का इंतजार है। कार्तिक ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वह सारा को अपने हाथों से खाना खिलाते नजर आ रहे हैं।

कार्तिक ने फोटो शेयर करते हुए लिखा-काफी दुबली हो गई हो आओ पहले जैसी सेहत बनाए। यह फोटो फिल्म की शूटिंग के दौरान की है। दोनों साथ में बैठकर एक ही थाली में खाना खाते नजर आ रहे हैं। इस फोटो को लाखों लोग लाइक कर चुके हैं।

लव आज कल के प्रमोशन के लिए सारा और कार्तिक अलग-अलग शहरों में जा रहे हैं। हर जगह प्रमोशन के दौरान कार्तिक सारा को गोद में उठा लेते हैं।

फिल्म की बात करें तो यह 2009 में आई फिल्म 'लव आज कल' का सीक्वल है। फिल्म में सारा और कार्तिक के साथ रणदीप हुड्डा और आरुषि शर्मा अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म को इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया है।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन