1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कार्तिक आर्यन ने फिर से देखी सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा', शेयर किया अपना फेवरेट सीन

कार्तिक आर्यन ने फिर से देखी सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा', शेयर किया अपना फेवरेट सीन

 Published : Aug 01, 2020 05:49 pm IST,  Updated : Aug 01, 2020 05:49 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' रिलीज हो चुकी है। कार्तिक इस फिल्म को दो बार देख चुके हैं और सोशल मीडिया पर अपना फेवरेट सीन शेयर किया है।

kartik aaryan- India TV Hindi
कार्तिक आर्यन का दिल बेचारा से फेवरेट सीन Image Source : INSTAGRAM/KARTIKAARYAN

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अंतिम फिल्म को दोबारा देखते हुए कार्तिक आर्यन ने फिल्म में अपने पसंदीदा सुशांत के सीन को साझा किया। हाल ही में कार्तिक ने सुशांत की 'दिल बेचारा' फिर से देखी और फिल्म में सुशांत के एक सीन ने उन्हें काफी प्रभावित किया है। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर उस सीन को साझा किया है।

फिल्म में सुशांत आंखों में आंसू लिए नजर आ रहे हैं और हाथों से बेहतरीन का साइन दिखाते नजर आ रहे हैं। कार्तिक ने लिखा, "यह सीन हैशटैगदिलबेचारा हैशटैगफिरसेदेखरहा हूं।"

कार्तिक के पोस्ट को देखकर प्रशंसक भावुक हो गए और उन्होंने सुशांत को ढेर सारा प्यार दिया। एक यूजर ने कमेंट किया, "यह सीन मुझे हर बार रुलाता है।" अभिनेत्री भूमि पेडनेकर और सोनल चौहान ने पोस्ट पर दिल वाली इमोजीस के साथ कमेंट किया।

मुकेश छाबड़ा द्वारा निर्देशित, 'दिल बेचारा' साल 2014 के हॉलीवुड रोमांटिक ड्रामा 'द फॉल्ट इन आवर स्टार्स' का आधिकारिक रीमेक है।

फिल्म में सुशांत ने मैनी का किरदार निभाया है जो ओस्टियोसारकोमा से पीड़ित है, जबकि अभिनेत्री संजना सांघी ने किजी बसु की भूमिका निभाई है, जो थायराइड कैंसर से जूझ रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन