1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कार्तिक आर्यन फिर से दिखना चाहते हैं सेक्सी, शेयर किया लॉकडाउन लुक

कार्तिक आर्यन फिर से दिखना चाहते हैं सेक्सी, शेयर किया लॉकडाउन लुक

 Published : Apr 16, 2020 02:38 pm IST,  Updated : Apr 16, 2020 02:53 pm IST

कार्तिक आर्यन आज कल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिन रहते हैं। वह लोगों को सोशल मीडिया के जरिए कोरोना वायरस के प्रति जागरुक करते रहते हैं।

kartik aaryan- India TV Hindi
कार्तिक आर्यन Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन लॉकडाउन के इस अवसर पर सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों को कोरोनावायरस महामारी के बारे में जागरूक करने और उनका मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर अपनी निजी व पेशेवर जिंदगी की भी झलकियां पेश करते रहते हैं। कार्तिक ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा कर यूजर्स को लॉकडाउन के इन दिनों में अपने लुक को दर्शाया है।

तस्वीर में कार्तिक बिना शेव किए अवतार में नजर आ रहे हैं। आंखों में चश्मा लगाए, दाढ़ी और मूंछ के साथ कार्तिक तस्वीर में कुछ अलग ही अंदाज में दिख रहे हैं।

इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा है, "कैसे शेव कर दूं यार? ये भी सेक्सी कम नहीं है।"

कार्तिक के इस पोस्ट को अभिनेत्री भूमि पेडनेकर सहित अब तक 532,068 लोग लाइक कर चुके हैं।

अभिनेत्री कृति सैनन ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, "अर्ली मैन।"

कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने लिखा, "सही बात।"

कार्तिक आर्यन कोरोना वायरस के चलते एक नई सीरीज लेकर आए हैं। इस सीरीज का नाम कोकी पूछेगा है। इस सीरीज में वह कोरोना वायरस से जंग जीत चुके लोगों से, पुलिस, डॉक्टर्स से बातचीत करते हैं। इस सीरीज के अब तक 2 एपिसोड आ चुके हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन