1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सारा अली खान या अनन्या पांडे नहीं बल्कि ये हैं कार्तिक आर्यन की फेवेरट को-स्टार

सारा अली खान या अनन्या पांडे नहीं बल्कि ये हैं कार्तिक आर्यन की फेवेरट को-स्टार

 Published : Feb 19, 2020 10:40 am IST,  Updated : Feb 19, 2020 10:41 am IST

सारा अली खान और अनन्या पांडे में से कोई भी कार्तिक आर्यन की फेवरेट नहीं है। कार्तिक ने अपनी फेवरेट को-स्टार के साथ फोटो शेयर की है।

kartik aaryan- India TV Hindi
कार्तिक आर्यन

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन फिल्मों के साथ अपने लिंकअप्स को लेकर भी काफी फेमस हैं। कार्तिक हर बार अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लेते हैं। कार्तिक अपनी को स्टार के साथ बिहाइंड द कैमरा खूब मस्ती करते हैं। सारा अली खान और अनन्या पांडे के साथ कार्तिक लव आज कल और पति , पत्नी और वो में नजर आए हैं। कार्तिक की फेवरेट को-स्टार इन दोनों में से कोई नहीं है। उन्होंने अपनी फेवरेट को-स्टार के साथ फोटो शेयर की है।

कार्तिक की फेवरेट को-स्टार उनकी बिल्ली है। उन्होंने बिल्ली के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा- अपनी फेवरेट कोस्टार के साथ लाइन्स रिहर्सल कर रहा हूं।

आपको बता दें सारा अली खान और अनन्या पांडे दोनों के ही कार्तिक आर्यन अच्छे दोस्त हैं। सारा अली खान ने कॉफी विद करण में कहा था कि उनका कार्तिक आर्यन पर क्रश है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की फिल्म लव आज कल रिलीज हुई है। फिल्म को ऑडियन्स के मिक्स रिव्यू मिले हैं। इसके बाद कार्तिक दोस्ताना 2, भूल भूलैया 2 में नजर आने वाले हैं। उन्होंने हाल ही में तानाजी के डायरेक्टर ओम राउत के साथ एक्शन फिल्म साइन की है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन