1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कार्तिक आर्यन को कार चलाता देख स्कूल बस के बच्चे गाने लगे 'धीमे-धीमे', एक्टर ने शेयर किया वीडियो

कार्तिक आर्यन को कार चलाता देख स्कूल बस के बच्चे गाने लगे 'धीमे-धीमे', एक्टर ने शेयर किया वीडियो

 Published : Feb 01, 2020 09:00 am IST,  Updated : Feb 01, 2020 10:46 am IST

कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें स्कूल बस में बच्चे उनके लिए 'धीमे-धीमे' गाना गा रहे हैं।

kartik aaryan- India TV Hindi
कार्तिक आर्यन

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इस समय हर जगह छाए हुए हैं। उनकी फैन फॉलोइंग में हर उम्र के लोग शामिल हैं। उनकी पर्सनालिटी ऐसी है कि सभी लोग उन्हें पसंद करते हैं। बच्चों के भी कार्तिक आर्यन फेवरेट हैं। कार्तिक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें मुंबई में उन्हें देख उनके छोटे फैन्स ने उनके लिए धीमे-धीमे गाना गा डाला।

गुरुवार को मुंबई में कार्तिक आर्यन की कार के साथ रेड लाइट पर एक स्कूल बस आकर रुकी। स्कूल की बच्चियां कार्तिक को देखकर उनके लिए चियर और हूटिंग करने लगीं। उसके बाद बच्चियों ने कार्तिक के लिए धीमे-धीमे गाना भी गाया। कार्तिक ने यह सब अपनी कार से रिकॉर्ड भी किया।

कार्तिक ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा-'बच्चों का प्यार। इन्हे गाने के लिरिक्स अच्छी तरह से याद हैं। अब हां मै गलत की बारी है।'

कुछ दिनों पहले फैन्स ने कार्तिक की कार को चारों तरफ से घेर लिया था। जिसके बाद फैन्स से मिलने के लिए उन्हें कार के बोनट पर चढ़ना पड़ा था। कार्तिक ने सोशल मीडिया पर ये वीडियो भी शेयर किया था, जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन जल्द ही सारा अली खान के साथ इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आज कल' में नजर आने वाले हैं। दोनों इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। लव आज कल 14 फरवरी को रिलीज होने वाली है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन