1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कार्तिक आर्यन ने लगवाई कोविड वैक्सीन, राधिका आप्टे ने ली दूसरी डोज

कार्तिक आर्यन ने लगवाई कोविड वैक्सीन, राधिका आप्टे ने ली दूसरी डोज

 Published : Jun 22, 2021 09:16 pm IST,  Updated : Jun 22, 2021 09:18 pm IST

कार्तिक आर्यन और राधिका आप्टे ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है।

kartik aaryan radhika aapte- India TV Hindi
कार्तिक आर्यन ने लगवाई कोविड वैक्सीन, राधिका आप्टे ने ली दूसरी डोज Image Source : INSTAGRAM/ KARTIK AARYAN RADHIKA AAPTE

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने कोविड वैक्सीन लगवा ली है, और इस बात की जानकारी एक्टर ने सोशल मीडिया पर दी है, एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो अस्पताल के बाहर खड़े नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा है- लोडिंग एंटीबॉडीज

वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने अपनी पहली खुराक के ठीक एक महीने बाद कोविड के खिलाफ अपना दूसरा टीका लगाया। अभिनेत्री ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर प्रशंसकों के साथ अपडेट साझा किया। राधिका ने लिखा 'टुइस जैब्डिड' (पूरी तरह टीकाकरण)साथ ही हैशटैग लॉन्ग लाइव एनएचएस का यूज किया।

अभिनेत्री कथित तौर पर अपने पति बेनेडिक्ट टेलर के गृहनगर लंदन में हैं। मंगलवार की तस्वीर में, राधिका अपने घर के बगीचे में गुलाबी रंग की टॉप और नीली जींस पहने, एक हाथ में कॉफी मग लिए बैठी दिखाई दी। साथ ही सेकेंड डोज का इशारा भी दिया।

इनपुट-आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन