1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कार्तिक आर्यन के नन्हे फैन्स ने गाना गाकर दाढ़ी शेव करने की डिमांड की, एक्टर ने शेयर किया फनी वीडियो

कार्तिक आर्यन के नन्हे फैन्स ने गाना गाकर दाढ़ी शेव करने की डिमांड की, एक्टर ने शेयर किया फनी वीडियो

 Published : May 16, 2020 12:47 am IST,  Updated : May 16, 2020 12:47 am IST

अभिनेता कार्तिक आर्यन की लड़कियों के बीच बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है, वह बच्चों के बीच और उनके पसंदीदा हीरो में से एक हैं।

अभिनेता कार्तिक आर्यन- India TV Hindi
अभिनेता कार्तिक आर्यन Image Source : INSTAGRAM/KARTIK AARYAN

मुंबई: हाल ही में कार्तिक ने अपने फैन्स से एक इंस्टाग्राम लाइव के दौरान पूछा था कि क्या उन्हें अपनी दाढ़ी शेव करनी चाहिए या नहीं? एक्टर ने बताया कि बढ़ी दाढ़ी की वजह से मम्मी खाना नहीं दे रही हैं। कार्तिक के लाइव पर फैन्स की मिली जुली प्रतिक्रिया थी, किसी ने कहा करना चाहिए शेव किसी ने कहा नहीं। लेकिन ऐसा लग रहा है कि आज उनके नन्हे प्रशंसकों ने उनकी क्वेरी का जवाब दिया है और शायद सबसे मधुर तरीके से बताया गया है। 

जबकि कार्तिक की माँ और दीपिका पादुकोण हार्टथ्रोब के लिए 'गो क्लीन-शेव' के पक्ष में हैं, और उनके छोटे-फैन्स भी उसी सूची में शामिल होते हैं। कार्तिक आर्यन ने अपने कुछ युवा फैन्स का एक वीडियो साझा किया है, एक नन्हे फेन्स बैंड है और उनसे वे कह रहे है कि वह अपने प्यारे चेहरे से उस 'दाढ़ी' को साफ कर दे। पांच बच्चों का ग्रुप 'दिल चोरी साडा हो गया' (सोनू के टीटू की स्वीटी) की धुनों पर कुछ बेहतरीन लाइन्स को गा रहे है। वह कुछ इस तरह 'मुंह साधु जैसे हो गया है, की करिये की करिये ...' अब यह निश्चित रूप से सबसे प्यारी और सबसे अच्छी चीज है जो आज इंटरनेट पर दिखाई दी है।

अभिनेता कार्तिक आर्यन की लड़कियों के बीच बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है, वह बच्चों के बीच और उनके पसंदीदा हीरो में से एक हैं। कार्तिक ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर 'द क्यूट बीयर्ड कॉन्सर्ट ’के रूप में साझा किया । 

लॉकडाउन के चलते कार्तिक घर मे रहते हुए भी काफी व्यस्त हैं और वो लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक कर रहे हैं। कार्तिक ने यूट्यूब पर कोकी पूछेगा सीरीज शुरू की है जिसमें वो कोरोना फाइटर्स के इंटरव्यू लेते हैं।  इस महामारी से लड़ने के लिए पीएम केयर रिलीफ फंड में कार्तिक 1 करोड़ की राशि भी डोनेट कर चुके हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन