Monday, March 02, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शादी और बच्चों को लेकर कुछ ऐसी सोच रखती हैं कटरीना कैफ, फैन्स भी हो जाएंगे हैरान

शादी और बच्चों को लेकर कुछ ऐसी सोच रखती हैं कटरीना कैफ, फैन्स भी हो जाएंगे हैरान

Written by: India TV Entertainment Desk Published : May 12, 2019 07:04 am IST, Updated : May 12, 2019 07:04 am IST

कटरीना कैफ लंदन की रहने वाली हैं वह विदेशी हैं लेकिन बॉलीवुड जो कि एक हिंदी सिनेमा है उसमें वह इस तरह से घुल मिल गई हैं आज के समय में बॉलीवुड का हर बड़ा डॉयरेक्टर उनके साथ काम करना चाहता है। यह कटरीना की मेहनत का ही नतीजा है कि आज वह बॉलीवुड की सबसे फेमस एक्ट्रेस में से एक हैं।

कटरीना कैफ- India TV Hindi
कटरीना कैफ

नई दिल्ली: कटरीना कैफ लंदन की रहने वाली हैं वह विदेशी हैं लेकिन बॉलीवुड जो कि एक हिंदी सिनेमा है उसमें वह इस तरह से घुल मिल गई हैं आज के समय में बॉलीवुड का हर बड़ा डॉयरेक्टर उनके साथ काम करना चाहता है। यह कटरीना की मेहनत का ही नतीजा है कि आज वह बॉलीवुड की सबसे फेमस एक्ट्रेस में से एक हैं। कटरीना के रिलेशनशिप, शादी को लेकर हर कोई जानना चाहता है, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कटरीना से शादी और बच्चे को लेकर सवाल किये गए इस पर कटरीना का बेहद हैरान कर देने वाला जवाब था।

अभिनेत्री कटरीना कैफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भारत से सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म 5 जून को ईद के मौके पर रिलीज होगी। ऐसे में फिल्म के प्रमोशन के लिए अभिनेत्री मीडिया और अपने फैन्स से भी रूबरू हो रही हैं। वहीं, एक मौके पर अभिनेत्री से फिल्म के बहाने उनकी शादी पर भी सवाल किया गया। कटरीना भी शादी के सवाल पर खुलकर बोलती नजर आईं। 

फैन्स तो अक्सर ही कटरीना से शादी को लेकर ही सवाल करते हुए नजर आते हैं, लेकिन हाल ही में एक शो में कटरीना से यही सवाल पूछा गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कटरीना ने शादी करने के सवाल पर काफी शानदार जवाब दिया। फैन्स ने भी उनके इस जवाब की जमकर तारीफ की। बता दें कि शादी को लेकर कटरीना का मानना है कि वह ऐसे पवित्र रिश्ते पर विश्वास करती हैं। 

कटरीना यहीं नहीं रुकी, उन्होंने बच्चों को लेकर भी विश्वास जताया। इससे साफ हैं कि कटरीना शादी के बाद बच्चे भी चाहती हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें फैन्स की ओर से उनकी शादी को लेकर भेजे जाने वाले मैसेज पढ़कर बहुत खुशी होती है। उन्होंने कहा कि इससे महसूस होता है कि वह सभी हमसे कितनी नजदीक से जुड़े हैं और हमारे लिए इतना सोचते हैं।

कटरीना बॉलीवुड में हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं। बता दें कि अब वह फिल्म भारत से सलमान खान के साथ फिर अपने फैन्स का मनोरंजन करती नजर आएंगी। भारत की शूटिंग अबु धाबी, स्पेन, पंजाब और दिल्ली में हुई है। 

ये भी पढ़ें

Mother's Day: करीना कपूर खान ने तैमूर के जन्म के बाद डॉक्टर से सबसे पहले पूछा था ये

नम्रता शिरोडकर को यूजर ने कहा डिप्रेस्ड, एक्ट्रेस ने ये दिया जवाब

अजय देवगन इस वजह से फिल्मों में नहीं करते किसिंग सीन्स

Mother's Day: करीना कपूर खान ने तैमूर के जन्म के बाद डॉक्टर से सबसे पहले पूछा था ये

 

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement